फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन के खिलाफ किए गए पोस्ट हटाएंगे भाई शमसुद्दीन, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया निर्देश

Wed, 12 Apr 2023 10:13 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आज (12 अप्रैल) को बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनके भाई शमसुद्दीन को निर्देश दिया कि वह समानता बनाए रखें और सौहार्दपूर्ण ढंग से प्रयास करने के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ कोई टिप्पणी पोस्ट या अपलोड न करें। वह अपने बीच के मुद्दों को आपस में सुलझाएं।
विज्ञापन

2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिनेता ने उनके खिलाफ कथित मानहानिकारक बयान पोस्ट करने के लिए अपने भाई से 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग को लेकर मानहानि मुकदमा दायर किया था, जिसकी सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति आर आई छागला की एकल पीठ ने यह निर्देश दिया। पीठ ने दोनों भाई को सौहार्दपूर्ण समाधान की संभावना तलाशने के लिए तीन मई को अपने वकीलों के साथ अपने कक्ष में उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

Filmy Wrap: शूटिंग के दौरान संजय दत्त हुए घायल और ध्यानचंद बनेंगे विक्की कौशल? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुकदमे में अभिनेता की पूर्व पत्नी जैनब का भी नाम है, लेकिन बुधवार को नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को बताया कि चूंकि वह दोनों अपने मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की कोशिश कर रहे थे, इसलिए अभिनेता उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा नहीं चलाना चाहते थे।

Samantha: पुराने दिनों को याद कर छलका सामंथा का दर्द, बोलीं- साउथ से होने के कारण डिजाइनर कपड़े नहीं देते थे

4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, शमसुद्दीन सिद्दीकी की ओर से पेश वकील रूमी मिर्जा ने कहा कि उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ के हस्तक्षेप के कारण नवाजुद्दीन और उनकी पूर्व पत्नी के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और पीठ की मदद से इसी तरह की व्यवस्था दोनों भाई के बीच भी हो सकती है। हालांकि, अभिनेता के वकील ने कहा कि भाइयों के बीच कोई भी बातचीत तभी शुरू हो सकती है, जब शमसुद्दीन अपने मानहानि वाले पोस्ट को हटा दें, जिसमें पुरस्कार विजेता अभिनेता को कथित तौर पर 'बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोपी' कहा गया है।

Palak Tiwari: सेट पर सभी लड़कियों को ढंका रहने का था सलमान का फरमान, पलक तिवारी ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने सहमति व्यक्त की और न्यायमूर्ति छागला ने कहा कि किसी भी समझौते के लिए विवादित पोस्ट को हटाना होगा और दोनों भाइयों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी टिप्पणी पोस्ट करने से बचना होगा। यह पार्टियों के बीच समानता बनाए रखने के लिए है। उनके खिलाफ कोई अन्य पोस्ट नहीं होगा।

South Stars: आलीशान घरों के मालिक हैं साउथ इंडस्ट्री के ये बड़े कलाकार, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें