बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया और पत्नी कोमल के तलाक को बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। हिमेश की 21 साल की उम्र में शादी हुई थी और उनका एक बेटा भी है। खबरों की मानें तो टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर संग हिमेश के अफेयर के चर्चे आए थे जो इनके तलाक की वजह बनी। हिमेश और कोमल की शादी को 22 साल हो चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हिमेश रेशमिया
तलाक के बाद हिमेश ने बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं अपने और कोमल के रिश्ते की इज्जत करता हूं। हमारा तलाक आपसी सहमति से हुआ है। हम दोनों एक दूसरे की अभी भी रिस्पेक्ट करते हैं। वो हमेशा मेरी फैमिली का हिस्सा रहेंगी और मैं उनकी फैमिली का। बस कुछ ऐसे मुद्दे बीच में आ गए जिनकी वजह से हम साथ नहीं रह पा रहे थे।'
विज्ञापन
3 of 5
हिमेश रेशमिया
कोमल ने कहा, 'हम दोनों हमेशा एक दूसरे के परिवार का हिस्सा रहेंगे। हमने आपसी सहमति से तलाक लिया है और इसलिए नहीं चाहते कि किसी दूसरे को इसमें घसीटा जाए। उन्होंने साफ कहा कि सोनिया इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। हमारा बेटा स्वयं और परिवार सोनिया को घर के सदस्य की तरह ही मानता है।'
4 of 5
bollywood
वहीं सोनिया का कहना है, 'हिमेश का परिवार मेरा परिवार है और मैं उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।'