ट्विटर से शुरू हुई किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस, अब एक बड़े विवाद में तबदील हो गई है। पहले अभिनेताओं के बयान और फिर राजनेताओं की एंट्री की वजह से यह एक देशव्यापी भाषाई बहस का मुद्दा बन गया है। वहीं अब लगभग एक महीने बाद, सैंडलवुड स्टार किच्चा सुदीप ने अपनी टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की सराहना की कि 'सभी भारतीय भाषाएं भारतीयता की आत्मा है'।