bigg boss 12
'बिग बॉस' में आज नॉमिनेशन
'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड सेफ जोन में चली गई हैं और अब बेघर होने के लिए रोशमी-कृति, शिवाशीष-सौरभ और सबा-सोमी की जोड़ी हैं। अब 'बिग बॉस' के आज आने वाले एपिसोड में से कॉमनर जोड़ी में से कोई बाहर होगा। 'बिग बॉस' में बॉलीवुड स्टार्स के फिल्म प्रमोशन करने का दौर शुरू हो गया है और इस लिस्ट में सबसे पहले शो में वरुण धवन अपनी फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान वो सलमान को सुई-धागा चैलेंज देंगे।
पढ़ें:
बिग बॉस Live: इन 3 जोड़ी में से 1 होगी बाहर, सेफ जोन में गईं दीपिका और सृष्टि