फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पना लाजमी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Sun, 23 Sep 2018 09:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kalpana lajmi
कल्पना लाजमी का निधन
फिल्मकार कल्पना लाजमी का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में रविवार की सुबह 4.30 बजे निधन हो गया। वो 64 साल की थीं। कल्पना लाजमी लंबे समय से किडनी कैंसर और लिवर फेलियर से पीड़ित थीं। उनकी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में ‘रूदाली’, ‘दमन’, ‘दरमियान’ शामिल हैं।

पढ़ें: फिल्मकार कल्पना लाजमी का 64 की उम्र में निधन, किडनी के कैंसर से थीं पीड़ित
 
विज्ञापन

2 of 6
bigg boss 12
'बिग बॉस' में आज नॉमिनेशन
'बिग बॉस' के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुईं दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड सेफ जोन में चली गई हैं और अब बेघर होने के लिए रोशमी-कृति, शिवाशीष-सौरभ और सबा-सोमी की जोड़ी हैं। अब 'बिग बॉस' के आज आने वाले एपिसोड में से कॉमनर जोड़ी में से कोई बाहर होगा। 'बिग बॉस' में बॉलीवुड स्टार्स के फिल्म प्रमोशन करने का दौर शुरू हो गया है और इस लिस्ट में सबसे पहले शो में वरुण धवन अपनी फिल्म 'सुई धागा' का प्रमोशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान वो सलमान को सुई-धागा चैलेंज देंगे।

पढ़ें: बिग बॉस Live: इन 3 जोड़ी में से 1 होगी बाहर, सेफ जोन में गईं दीपिका और सृष्टि
विज्ञापन

3 of 6
रिचा चड्ढा
फिल्म देख दर्शक ने दिए 8 लाख दान
ऋचा चड्ढा फिल्मों में न केवल अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं बल्कि अब उनकी फिल्मों से दर्शकों के बीच एक सकारात्मक संदेश भी मिलने लगा है। बीते दिनों ऋचा चड्ढा की फिल्म 'लव सोनिया' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म देह व्यापार और बाल तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म को देखने के बाद मुंबई के एक व्यापारी ने बच्चों को देह व्यापार से बचाने वाली एक संस्था को 8 लाख रुपए दान किए हैं।

पढ़ें: 'भोली पंजाबन' की इस फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, एक शख्स ने खुशी-खुशी दान किए 8 लाख रु

4 of 6
anup jalota
अनूप जलोटा से महेश भट्ट की तुलना 
वीजे से अभिनेत्री बनीं रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जलेबी' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्माता महेश भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। महेश भट्ट के 70वें जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम के द्वारा उन्हें बधाई दी लेकिन रिया का महेश भट्ट को बधाई देना भारी पड़ गया है। 

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती ने महेश भट्ट संग शेयर की तस्वीर, सोशल मीडिया पर अनूप-जसलीन की तरह हो गए ट्रोल
विज्ञापन

5 of 6
Batti Gul Meter Chalu
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का कलेक्शन
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' दर्शकों को रास आ रही है। इस फिल्म के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' रिलीज हुई थी जिसका कलेक्शन भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

पढ़ें: शाहिद कपूर ने 'मंटो' की बत्ती गुल कर मीटर कर दिया चालू, नवाजुद्दीन का 2 दिन भी टिकना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Malaika and Arbaaz
निजी जिंदगी पर मलाइका का खुलासा
मलाइका अरोड़ा लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। वो एक बार फिर आइटम सॉन्ग में ठुमके लगाती दिखेंगी। जी हां, मलाइका ने डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' में एक आइटम नंबर किया है हालांकि इसके अलावा वो निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा कि जब मेरी शादी टूटी तब मैं थोड़ा सा डिप्रेस हो गई थी लेकिन अब मैं फिर से सामान्य होने की कोशिश कर रही हूं। 

पढ़ें: मलाइका ने बताया शादी के बाद कैसे जी रही हैं अपनी जिंदगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें