फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल के अंत तक बॉलीवुड में गूंजेगी बैंड बाजा बारात, होंगी ये 5 चर्चित शादियां

Mon, 29 Oct 2018 08:15 PM IST
कशिश मिश्रा
विज्ञापन
1 of 6
bollywood stars - फोटो : amar ujala
चाहे कुछ दिन बाद आने वाला त्योहार दीपावली हो या साल के अंत में आने वाला क्रिसमस। एक बात तो तय है कि इस साल के अंत तक बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात गूंजती रहेगी। कारण, इन दिनों बॉलीवुड में 5 बड़ी सेलिब्रेटी कपल की शादियों की चर्चा फिल्मों से भी ज्यादा चल रही है। इस साल बॉलीवुड के कई बड़े स्टार जो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
deepika ranveer - फोटो : amar ujala
सबसे पहले बात, बॉलीवुड के हॉट कपल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। नवंबर 14 और 15 को इटली के लेक कोमो में वे सात फेरे लेगें। वहां इनके परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त मौजूद होंगे। खबर है दीपवीर की शादी का रिसेप्शन मुबंई में भी होगा जहां उनके वो सारे रिश्तेदार और दोस्त मौजूद होंगे जो इटली नहीं पहुंच पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : file photo
इसके बाद बॉलीवुड में एक और धमाकेदार शादी होने वाली है। प्रियंका और निक जोनस की शादी के चर्चे भी लंबे समय से चल रहे हैं। कुछ दिनों पहले जब प्रियंका चोपड़ा को शादी के लंहगे का आर्डर देते देखा गया तो यह बात साफ हो गई कि बॉलीवुड का ये जोड़ा भी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। हालांकि अभी तक शादी के तारीख का खुलासा नहीं हो पाया है। 

4 of 6
arjun kapoor malaika arora khan - फोटो : amar ujala
इसी बीच एक और खबर सामने आई हैं कि बॉलीवुड की अदाकारा मलाइका अरोड़ा खान और उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर जल्द ही अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल कर सकते हैं। दोनों को कई बार देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही मलाइका और अर्जुन को एक रियालिटी शो में एक साथ देखा गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
ranbir kapoor alia bhatt - फोटो : amar ujala
कपूर परिवार में भी इन दिनों खलबली मची हुई है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं की रणबीर और आलिया भी अगले साल तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में आलिया और रणबीर को न्यूयार्क में देखा गया था, जहां रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपना इलाज करवा रहे हैं, आलिया उनसे मिलने पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil sharma ginni chatrath - फोटो : amar ujala
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी इस साल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। कपिल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि मुझे गिन्नी से अच्छी लड़की नहीं मिल सकती। गिन्नी ने मुझे बुरे वक्त में चलना सिखाया हैं। इसके साथ ही कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है कपिल जल्द ही अपने शो के साथ टीवी पर वापसी करने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें