फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग कश्यप ही नहीं इन सेलिब्रिटीज पर भी लग चुका है यौन शोषण का आरोप, आलोक नाथ तो 19 साल पुराने केस में फंसे

Thu, 24 Sep 2020 07:26 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
बॉलीवुड को 'देव डी' और 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में देने वाले निर्माता- निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल ने पहले ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी और बाद में मीडिया के सामने भी आकर यही बात कही। हालांकि अनुराग कश्यप ने पायल के इन सभी आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि अनुराग कश्यप पहले ऐसे बॉलीवुड सेलेब नहीं हैं जिनके ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं। अनुराग से पहले भी कई बड़ी हस्तियां इन आरोपों को झेल चुकी हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं ऐसे ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में जिन पर #MeToo के तहत यौन शोषण का आरोप लग चुका है...
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
नाना पाटेकर
माना जाता है कि मीटू मूवमेंट की शुरुआत बॉलीवुड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की थी। तनुश्री ने नाना पाटेकर के ऊपर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। साल 2008 की फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के शूट का जिक्र करते हुए तनुश्री ने कहा था कि नाना पाटेकर जबरन उनके करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्सा नहीं थे, बावजूद उन्होंने मेरे साथ इंटीमेट होने की कोशिश की। हालांकि तनुश्री की ओर से लगाए गए आरोप में पुलिस को नाना के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला जिसके चलते उन्हें क्लीनचिट दे दी गई।
विज्ञापन

3 of 6
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : instagram/abhijeetbhattacharya
अभिजीत भट्टाचार्य
बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य पर भी #MeToo के जरिए यौन शोषण का आरोप लगा था। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने अभिजीत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि '20 साल पहले कोलकता के एक पब में अभिजीत ने उनका यौन शोषण करने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने उनका बायां कान नोंच लिया था।' हालांकि फ्लाइट अटेंडेंट के आरोपों पर सफाई देते हुए अभिजीत ने इन सब से इनकार करते हुए कहा था कि 'मैं तो उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। किसी ने मुझे फोन पर बताया कि जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था।'

4 of 6
चेतन भगत - फोटो : फाइल फोटो
चेतन भगत
मशहूर लेखक चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बाद में चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली थी। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी थी।
विज्ञापन

5 of 6
आलोक नाथ - फोटो : फाइल फोटो
आलोक नाथ
राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। विनता ने बताया कि पहले उन्हें खूब शराब पिलाई गई और फिर आलोक नाथ ने उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। फिलहाल मामला कोर्ट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साजिद खान - फोटो : फाइल फोटो
साजिद खान
फिल्म मेकर साजिद खान पर भी सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे। जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय, सलोनी चोपड़ा और रैचल वाइट ने बताया कि साजिद खान ने उनका सेक्सुअली और मेंटली हैरासमेंट किया था। आरोप लगने के बाद साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 छोड़ दी थी। यही नहीं अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रोड्यूसर्स से फिल्म की शूटिंग कैंसिल करने के लिए कहा था।

पढ़ें: रणबीर के करियर में मील का पत्थर साबित हुईं ये फिल्में, 'रॉकस्टार' का क्रेज तो आज भी सिर चढ़कर बोलता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें