मिशन मंगल की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन मंगल
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, शरमन जोशी, विद्या बालन सहित कुछ और स्टार्स भी नजर आए थे। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी तो वहीं फिल्म ने अभी तक 178.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
केसरी
21 मार्च 2019 को अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने कुल 154. 41 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित थी, जिसको अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था।
टोटल धमाल
अनिल कपूर , अजय देवगन, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म टोटल धमाल 22 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म की कुल कमाई 154.23 करोड़ रुपये रही थी। इस फिल्म की खास बात ये रही थी कि फिल्म को ज्यादा अच्छे रिव्यूज नहीं मिले थे लेकिन बावजूद इसके फिल्म ने जमकर कमाई की। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।