अपने लुक को लेकर लड़कियां काफी सजग रहती हैं। खुद को बेहतर बनाने के लिए अक्सर वह कई तरह के उपाय अपनाती हैं। ऐसे में अगर फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों की बात की जाए तो फिल्मों में एक्टिंग के अलावा लुक्स और सुंदरता भी काफी मायने रखती है। बॉलीवुड की यह अदाकाराएं अपने लुक्स के दम पर ही दर्शकों के दिलों तक जगह बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में बॉलीवुड अदाकाराओं के लिए खुद मैंटेन रखना काफी जरूरी होता है। यही वजह है कि कई अभिनेत्रियां अलग- अलग ब्यूटी ट्रीटमेंट्स करवाती हैं। आइए जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने गोरा रंग पाने के लिए करोड़ो रुपये खर्च किए।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बिपाशा बसु का रंग शुरुआत में काफी दबा हुआ था। अपनी शुरुआती फिल्मों में वह अपने आज के लुक से काफी अलग लगती थीं। एक बार उन्हें करीना कपूर खान ने फिल्म के सेट पर कथित तौर पर ‘काली बिल्ली’ कहकर पुकारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में अदाकारा ने खुद के रंग को बेहतर करने के लिए खूब पैसे खर्च किए थे।