फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को डी. लिट से सम्मानित करेगा रबींद्र भारती विश्वविद्यालय

Wed, 07 Feb 2018 09:30 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan
रबींद्र भारती विश्वविद्यालय ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को डी. लिट की मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला किया है। जानिए अमिताभ बच्चन को यह सम्मान कब मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan
विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने यह प्रस्ताव राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी के पास अनुमोदन के लिए भेजा है। त्रिपाठी विश्वविद्यालय के चांसलर भी हैं। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर सब्यसाची राय चौधरी ने बताया कि कार्यकारी परिषद ने अमिताभ के नाम पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan
इस प्रस्ताव को दस दिन पहले चांसलर के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। अनुमोदन मिलने पर मई में होने वाले दीक्षांत समारोह के दौरान अमिताभ को डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

4 of 5
अमिताभ बच्चन
आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी का 43वां दीक्षांत समारोह 8 मई को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को डी. लिट की मानद उपाधि सम्मानित किए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan
43वां दीक्षांत समारोह में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन  के साथ शास्त्रीय गायक पंडित अमिया रंजन बंगोपाध्याय को भी सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा समारोह में लेखक नवनीता देव सेन, पेंटर जतिन दास को भी ऑवर्ड दिए जाने के तैयारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें