फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खिलजी' के नाम दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड, पीछे रह गए सलमान और शाहरुख

Wed, 07 Feb 2018 08:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
'पद्मावत' फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाकर रणवीर सिंह ने हर एक का दिल जीत लिया। फिर चाहे वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हो या फिर दर्शक। उनकी तारीफों के पुल हर कोई बांधते हुए दिखाई देता है लेकिन इस फिल्म की वजह से रणवीर ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Ranveer Singh
खबरों की मानें तो 32 साल की उम्र में रणवीर की फिल्म के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से वो इस क्लब का हिस्सा बनने वाले पहले एक्टर बन गए हैं। जो न केवल रणवीर बल्कि उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 219.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
अपने नाम दर्ज हुए इस रिकॉर्ड की वजह से रणवीर बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा - 'यह किरदार मेरे लिए चुनौतीपूर्ण था। फिल्म के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बेहद खुश हूं। इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है।' 

4 of 5
RANVEER SINGH
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि यह जल्द ही 230 करोड़ का आकड़ा छू लेगी। हालांकि अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' इस शुक्रवार यानी कि 9 फरवरी को रिलीज हो रही हैं ऐसे में 'पद्मावत' की कमाई पर असर पड़ सकता हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranveer Singh
हालांकि 'पद्मावत' फिल्म के मेकर्स ने अच्छी कमाई कर ली हैं। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अलावा फिल्म के सेटेलाइट, स्ट्रीमिंग और ऑडियो राइट्स बेचने की वजह से उन्हें ज्यादा फायदा हुआ है। इस फिल्म की कई सारे सेलिब्रिटीज ने भी जमकर तारीफ की हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें