फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बेरंगी है बॉलीवुड की होली!

Thu, 24 Mar 2016 09:37 AM IST
सुप्रिया सोगले/ बीबीसी हिंदी, मुंबई
विज्ञापन
1 of 10
स्टार होली
जहां एक तरफ सारा देश होली के रंग में रंगने वाला है, वहीं बॉलीवुड के कलाकार भी इस त्योहार को अपने तरीके से मनाने वाले हैं। हर वर्ष खान से लेकर कपूर तक सभी अपने-अपने तरीके से इस त्योहार को मनाते हैं, तो क्या इस वर्ष भी कलाकार उतने ही उल्लास से होली का त्योहार मनाएंगे?
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

2 of 10
स्टार होली
बॉलीवुड के 'शहंशाह' यानी अमिताभ बच्चन हाल ही में कोलकाता से अपनी फिल्म 'तीन' की शूटिंग कर मुंबई वापस लौटे हैं और उन्होंने होली का दिन अपने परिवार के साथ ही बिताने का फैसला किया है। हालांकि, अमिताभ बच्चन के यहां पूरे दिन मिलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है, तो ऐसे में यदि आप मुंबई स्थित उनके घर के पास से गुजरें और आपको फिल्मी गीत सुनाई दे जाएं, तो आश्चर्य मत कीजिएगा।
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

3 of 10
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड की मशहूर खान तिकड़ी इस बार होली के दिन अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। जहां सलमान खान अपनी फिल्म 'सुल्तान' के चलते होली नहीं मना पाएंगे, तो वहीं शाहरुख भी अपनी आगामी फिल्में 'रईस' और 'फैन' की व्यस्तता के चलते होली नहीं मना रहे हैं।

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

4 of 10
aamir khan

बॉलीवुड के 'मि. परफेक्शनिस्ट' कहलाने वाले आमिर ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर सभी से गुजारिश करते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में सूखे के चलते होली ना मनाएं या सिर्फ सूखी होली ही खेलें।
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

5 of 10
दीपिका-प्र‌ियंका
अब अभिनेत्रियों की बात करें तो इस वक़्त बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम आता है और ये दोनो ही इस वर्ष होली नहीं मना रही हैं।
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

6 of 10
कपूर खानदान
फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में 'काशीबाई' और 'मस्तानी' के किरदार से सबकी तारीफ बटोरने वाली दोनो ही अभिनेत्री इस वक़्त हॉलीवुड में अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। जहां एक तरफ प्रियंका फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी, तो वहीं दीपिका वीन डीजल के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स' की शूटिंग कर रहीं है।
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

7 of 10
सिद्धार्थ मल्होत्रा
इन दिनों अपने मस्त मौला अंदाज से सबके चहेते बने रणवीर सिंह भी होली के दिन मुंबई शहर से बाहर रहेंगे। कपूर खानदान की होली बॉलीवुड की सबसे मशहूर होली मानी जाती है, बीबीसी से बात करते हुए अभिनेत्री करीना कपूर ने बताया, "एक जमाना था जब पूरा बॉलीवुड मिल के आरके स्टूडियो में होली मनाता था।" वे आगे कहती हैं, "मैने कई सालों तक दादाजी (राज कपूर) के साथ बहुत होली मनाई, पर उनके जाने के बाद होली खेलना बंद ही हो गया।"

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

8 of 10
सुल्तान
वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की युवा पीढ़ी अपने तरीके से होली मनाने के मूड में है, 'कपूर एंड सन्स' के अभिनेता सिद्धार्थ कपूर एक टीवी चैनल की होली पार्टी में पहुंचेगें और इसमें उनका साथ देंगी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज। सिद्धार्थ अपनी मुंबई की पहली होली को याद करते हुए बताते हैं, "मुंबई आने के बाद मेरी होली में मै बिन बुलाए अभिनेत्री ईशा देओल के घर चल रही पार्टी में चला गया था, वो होली मैं कभी नहीं भुलूंगा।"

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

9 of 10
rangoon
अभिनेत्री आलिया भट्ट को होली से डर लगता है वे कहती हैं, "मुझे रंगों से एलर्जी है, इसलिए मैं होली नहीं खेलती।" अनुष्का शर्मा भी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सुलतान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वे होली नहीं मना पाएंगी। शाहिद कपूर अपनी पिछली फिल्म की असफलता से खासा निराश हैं और अपनी आने वाली फिल्म 'रंगून' की शूटिंग में जी-जान से जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस बार बॉलीवुड में नहीं मनेगी पहले जैसी होली, किस बात का दुख है?

10 of 10
tanu weds manu
हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हुए कानूनी विवाद से सुर्खियों में आई कंगना रनौत भी अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है और उसे खत्म कर वे होली के दिन मुंबई में रहेंगी, लेकिन वे रंगो से खेलेंगी या नहीं ये अभी उन्होंने तय नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें