फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

Thu, 24 Mar 2016 09:36 AM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
1 of 12
बॉलीवुड होली
होली में रंग-गुलाल, मिठाई - गुझिया और बॉलीवुड गानों का एक अलग ही स्थान होता है। इन बॉलीवुड गानों के अब तक के सफर पर एक नजर। हिंदी सिनेमा जगत की पहली होलियों में नाम आता है, 50 के दशक में आई पहली टेक्नीकलर फिल्म 'आन' का। इसमें दिलीप कुमार और निम्मी होली खेलते और झूमते नजर आ रहे हैं। इसके बाद साल 1958 में आई फिल्म 'मदर इंडिया' की 'होली आई रे कन्हाई' का पड़ाव। इस गीत को 50 के दशक की मशहूर गायिका शमशाद बेगम ने गाया था।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

2 of 12
बॉलीवुड होली
होली के रंग में एक और रंग वी शांताराम ने अपनी फिल्म 'नवरंग' में भी उकेरा है। साल1959 में आई इस फिल्म में महिपाल और संध्या मुख्य भूमिका में हैं। महिपाल, दिवाकर नाम के कवि की भूमिका में हैं। इस गाने में संध्या महिला और पुरुष की दोहरी भूमिका मंच पर 'जा रे हट नटखट' गाते हुए नाच रही हैं।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

3 of 12
सत्तर के दशक में भी कुछ होली के गीत सदाबहार की सूची में हैं। पहला नाम है साल 1960 में आई फिल्म 'कोहिनूर' का 'तन रंग लो जी आज मन रंग लो'। इसके बाद फिल्म 'गोदान' और 'फूल और पत्थर' में भी होली के गाने थे। साल 1970 में दो फिल्में आईं, जिनके गाने आज भी होली के अवसर पर सुनाई दे जाते हैं। पहला है राजेश खन्ना और आशा पारेख की फिल्म 'कटी पतंग'।

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

4 of 12
होली
एक विधवा माधवी (आशा पारेख) सामाजिक कुप्रथाओं के चलते होली नहीं खेलती है। लेकिन कमल (राजेश खन्ना) होली पर माधवी को न छोड़ने का ऐलान करते हुए गाते हैं, 'आज न छोड़ेंगे हमजोली'। इसके बाद आया अस्सी का दशक जब 'होली, कब है होली।।?' और 'बुरा ना मानो होली है' सरीखे डायलॉग मिले। इस दशक में सबसे ज्यादा रंगो के पर्व को भुनाया गया।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

5 of 12
होली
साल 1973 आई वहीदा रहमान और धर्मेन्द्र की फिल्म 'फागुन' का गाना 'फागुन आयो रे' और इसी साल आई 'नमक हराम' का गाना 'नदिया से दरिया' भी होली के सफर के अहम पड़ाव है। आर डी बर्मन के कम्पोजीशन में तैयार इस गाने को किशोर कुमार ने गया है। इसे रेखा और राजेश खन्ना पर फिल्माया गया।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

6 of 12
होली
इसके बाद साल 1975 में आई फिल्म 'शोले'। रामगढ़ पर खूंखार डकैतों के हमले से अनजान गांव वाले 'होली के दिन दिल खिल जाते हैं' पर झूमते नाचते नजर आते हैं। इसी साल आई सुनील दत्त की फिल्म 'जख्मी' में वो डफली बजाते हुए 'होली आली रे आली रे' गाते हुए नजर आते हैं। होली के इस गाने से वो फिल्म में अपने दुश्मनों के खिलाफ जंग छेड़ने का ऐलान करते हैं।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

7 of 12
होली
फिर साल 1978 में बासु चटर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल्लगी' में धर्मेन्द्र पर फिल्माया गया गाना 'कर गई मस्त मुझे' का नम्बर आता है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र के साथ हेमा मालिनी भी मुख्य भूमिका में हैं। अब बात करते हैं उस गाने की, जो होली का एंथम कहा जाता है। साल 1981 में आई फिल्म 'सिलसिला' का 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' होली पर गाये और बजाये जाने वाले गानों में पहले नंबर पर आता है।

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

8 of 12
होली
साल 1982 में आई फिल्म 'राजपूत' का 'भागी रे भागी ब्रिज की बाला' भी होली के गीतों में प्रमुख कहा जाता है। इसी साल आई राकेश रोशन की फिल्म 'कामचोर' का गाना 'रंग दे गुलाल मोहे' ने मिलन- जुदाई के रंग को परदे पर दिखाया।

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

9 of 12
होली
मुंबई की गलियों में खेली जाने वाली होली को साल 1984 में आई फिल्म 'मशाल' के गाने 'होली आई, होली आई' में बखूबी दिखाया गया है। अनिल कपूर और रति अग्निहोत्री पर इस गाने को फिल्माया गया है। इसके बाद साल1985 में आई फिल्म 'आखिर क्यों' के गाने 'सात रंग में खेले' में रिश्तों के बदलते रंगों को नायिका स्मिता पाटिल देखती हैं। स्मिता के अलावा राकेश रोशन और टीना मुनीम भी इस गाने में नजर आती हैं।

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

10 of 12
होली
90 के दशक के आते-आते कई फिल्मों में होली के गीत सुनने को मिले। इन्हीं में से एक है साल 1993 में आई फिल्म 'डर' का गाना 'अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना'। जूही चावला, सनी देओल की फिल्म में शाहरुख नकारात्मक भूमिका में थे। साल 2000 की फिल्म 'मोहब्बतें' का गाना कुछ-कुछ शहरी होती होली के इर्द-गिर्द बुना गया था। इस फिल्म का गाना 'सोनी सोनी अंखियों वाली' आज भी युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय है।

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

11 of 12
होली
इसके अलावा साल 2003 में आई फिल्म 'बागबान' में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया गाना 'होली खेले रघुवीरा' भी होली के गानों में अलग स्थान रखता है। कहते हैं कि इस गीत की शूटिंग के समय अमिताभ बच्चन ने पहले खुद को होली के रंगो में रंगा और फिर उन्होंने हेमा मालिनी के साथ इस मस्ती भरे गीत को बिना किसी रीटेक के ओके कर दिया। साल 2005 में आई फिल्म 'वक्त- द रेस अगेंस्ड टाइम' में अक्षय कुमार और प्रियंका चोपडा़ पर फिल्माया गीत 'डू मी ए फेवर लेट्स प्ले होली' में कुछ आधुनिकता मिलाने की भी कोशिश हुई।
विज्ञापन

फिल्मी होली का सफर: 'होली आई रे कन्हाई' से 'बलम पिचकारी' तक

12 of 12
होली
इसके बाद साल 2013 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'बलम पिचकारी' और साल 2014 में आई फिल्म 'रामलीला' का गाना 'लहू मुंह लग गया' भी युवाओं में लोकप्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें