फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बॉलीवुड स्टार्स ने दोस्ती के लिए फ्री में किया था काम, 11 रुपये थी इस फिल्म की फीस

Fri, 13 Apr 2018 07:54 AM IST
एंंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
deepika padukone
बॉलीवुड स्टार्स की फीस करोड़ों में होती है इस बात से तो सब वाकिफ ही है और इतनी बड़ी रकम को पाने के लिए वह शूटिंग में दिन रात मेहनत भी करते हैं। लेकिन इन सबके बाद भी कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने बड़ी-बड़ी फिल्मों में दोस्ती के खातिर काम करने का एक पैसा नहीं लिया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 11
रानी मुखर्जी
इस कड़ी में पहला नाम लेना चाहेंगे एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का जिन्होंने साल 2000 में आई फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम करने के लिए कोई पैसा नहीं लिया।बता दें कि इस फिल्म में रानी ने एक छोटा सा गेस्ट रोल प्ले किया था जिसके लिए उन्होंने दोस्ती के खातिर कोई फीस नहीं ली।
विज्ञापन

3 of 11
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म अग्निपथ में पॉपुलर सॉन्ग चिकनी चमेली पर डांस करने वाली कटरीना कैफ ने भी दोस्ती की खातिर इस आइटम नंबर के लिए कोई फीस नहीं ली। लेकिन आपको बता दें कि इस गाने के हिट होने की खुशी में करण जौहर ने कटरीना एक फरारी कार गिफ्ट की थी। 

4 of 11
Amitabh bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से फिल्मों में सस्ते में काम करवाना कोई असान काम नहीं हैं लेकिन उनका एक मेकअपमैन भोजपुरी फिल्मों का डायरेक्टर बन गया है। इसी के चलते इस मेकअपमैन की फिल्म में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने कोई रकम नहीं ली।
विज्ञापन

5 of 11
shahrukh khan
ऐसे में बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ जो कमाई में नंबर वन हैं ने भी फिल्म भूतनाथ रिटर्न्स में काम करने के लिए फीस नहीं ली थी।
विज्ञापन

6 of 11
sonakshi sinha
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अक्षय कुमार की फिल्म बॉस में एक सॉन्ग करने के लिए कोई पैसा नहीं लिया था।   
विज्ञापन

7 of 11
kareena kapoor
इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर खान का भी नाम आता है। बता दें कि शाहरुख और इरफान खान की फिल्म बिल्लू में करीना ने आइटम नंबर मरजानी-मरजानी करने के लिए कोई फीस नहीं ली थी। 

8 of 11
priyanka chopra
वहीं, फिल्म बिल्लू में ही बॉलीवुड में मोटी रकम वसूलने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म के एक गाने में काम करने का कोई पैसा नहीं लिया। 

9 of 11
Deepika Padukone
साल 2008 में आई सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करने वाली दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए एक पैसा नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्टार के साथ काम करने को मौका मिल रहा है तो वह इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं लेंगी। 

10 of 11
farhan akhtar
बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए असली मिल्खा ने महज 11 रुपये लिए थे और फिल्म में दमदार किरदार अदा करने वाले एक्टर फरहान खान ने इस सुपरहिट फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली। 
विज्ञापन

11 of 11
Salman Khan
बॉलीवुड का टाइगर यानि की सलमान खान ने फिल्म फिर मिलेंगे के लिए ना सिर्फ फ्री में काम किया बल्कि फिल्म में एक्ट्रेस को भी कम फीस पर काम करने को राजी किया। इस फिल्म की डायरेक्टर सलमान की को-स्टार रेवती थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें