बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर की सौतेली बहन जाह्नवी और खुशी से नजदीकियां बढ़ रही हैं। अर्जुन दोनों बहनों का पूरा ध्यान रखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन को लगता है कि उनके पापा और जाह्नवी-खुशी को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन
2 of 4
jhanvi kapoor
अर्जुन जैसे अपनी बहन अंशुला के लिए प्रोटेक्टिव हैं, वैसे ही अब जाह्नवी और खुशी के लिए सोचते हैं। हाल ही में बोनी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी के साथ अर्जुन के घर के बाहर स्पॉट हुए थे।
विज्ञापन
3 of 4
jhanvi kapoor
अर्जुन के घर के बाहर जब जाह्नवी गाड़ी से उतरीं तो उनकी ड्रेस को लेकर एक वेबसाइट ने भद्दा कमेंट कर दिया। वेबसाइट पर जाह्नवी की ड्रेस के लेकर लिखा कमेंट पढ़ अर्जुन कपूर को गुस्सा आ गया।
अर्जुन कपूर ने फटकार लगाते हुए उस वेबसाइट को जवाब दिया है। अर्जुन ने लिखा, बकवास है वो वेबसाइट जिनकी तलाश ऐसी चीजों पर रहती है। ये बातें हाइलाइट करके वह लोगों को अपनी तरफ ध्यान खींचते हैं। यह बेहद शर्मनाक है।