फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: हॉलीवुड की फिल्मों में विलेन बन चुके हैं ये भारतीय सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Wed, 21 Jun 2023 12:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर से यह साफ हो गया है कि फिल्म में उनका नेगेटिव रोल है। यह पहला मौका नहीं है जब  किसी भारतीय सितारे ने विदेशी फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाई है। इससे पहले कई स्टार्स विलेन के रोल निभाकर बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।
Adipurush BO Collection Day 5: बमुश्किल दहाई तक पहुंचा ‘आदिपुरुष’ का मंगलवार का कलेक्शन, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की मशहूर कलाकार हैं। हिंदी फिल्मों में परचम लहराने के बाद वह हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं। अब तक वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रियंका ने अपना डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच रीबूट' से किया था। इस फिल्म में उन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

3 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। अपनी एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है। रणदीप भी हॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैं। क्रिस हेम्सवर्थ की एक्शन फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में वह विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय खूब पसंद आया था।

4 of 5
इरफान खान - फोटो : social media
इरफान खान
दिवंगत अभिनेता इरफान खान को आज भी उनकी अदाकारी की वजह से याद किया जाता है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग दिखाई है। हिंदी फिल्मों के अलावा इरफान कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं। 'अमेजिंग स्पाइडर मैन' में वह नेगेटिव रोल में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली फजल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली फजल
अभिनेता अली फजल कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। अली कई बड़ी हॉलीवुड फिल्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। 'द डेथ ऑन द नील' में अली नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुके हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी सराहा भी था।
Yodha: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें