अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे भी एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थन में जुट गई हैं, उन्होंने पहली बार अपने पति गोल्डी बहल के साथ शॉर्ट फिल्म 'सतरंगी' में काम किया है। इस शॉर्ट फिल्म की खासियत यह है कि इसमें काम करने वाले सभी कलाकार रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आ रहे हैं, जो जाने माने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किए हैं। इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के लिए सुजैन खान ने अपने स्टोर के दरवाजे खोल दिए। इस शॉर्ट फिल्म को प्राइड मंथ सेलिब्रेशन के तौर पर देखा जा रहा है।