फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: पहली फिल्म सुपरहिट होने के बावजूद ये सितारे नहीं रख सके अपने स्टारडम को बरकरार, बुरी तरह हुए फ्लॉप

Wed, 16 Nov 2022 01:08 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में बहुत से कलाकार एक्टिंग में करियर बनाने के लिए इस इंडस्ट्री में कदम रखते हैं। लेकिन कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जो सफलता का स्वाद चख पाते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने डेब्यू फिल्म से ही धमाल मचा दिया था लेकिन इसके बाद उनका करियर बुरी तरह से फ्लॉप रहा। आइए देखते हैं लिस्ट
Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर अमिताभ ने किया दिलचस्प खुलासा, बताया क्यों की जया बच्चन से शादी

 
विज्ञापन

2 of 5
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इमरान खान
इमरान खान को उनके मामा आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले लॉन्च किया था। इस फिल्म का नाम 'जाने तू या जाने ना' था। फिल्म का निर्देशन अब्बास टायरवाला ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही। हालांकि इसके बाद रिलीज हुई उनकी ज्यादातर फिल्मों ने टिकट खिड़की पर दम तोड़ दिया। फिलहाल इमरान लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बताया प्रियंका चौधरी का पूरा माइंड गेम, फैंस के बीच खोल दी सारी पोल
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ खंडवा में धोखाधड़ी का केस दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद अमीषा गदर एक प्रेम कथा में भी नजर आईं। यह फिल्म भी जबरदस्त हिट साबित हुई। हालांकि इसके बाद उनके करियर का ग्राफ नीचे आता चला गया।
Sunny Leone: एफआईआर रद्द कराने के लिए सनी लियोनी ने खटाखटाया कोर्ट का दरवाजा, चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

4 of 5
राहुल रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रॉय
फिल्म 'आशिकी' से राहुल रॉय रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। इस फिल्म के बाद एक्टर के पास बहुत सी फिल्मों के ऑफर आने लगे। हालांकि आशिकी जैसा कमाल वह दोबारा नहीं दिखा सके और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रहीं।
IFFI 2022: देश भर से चुने गए 75 युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मणिरत्नम करेंगे बेस्ट का चयन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेंद्र कुमार, कुमार गौरव - फोटो : सोशल मीडिया
कुमार गौरव
जुबली कुमार के नाम से मशहूर राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को फिल्म 'लव स्टोरी' से लॉन्च किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। हालांकि इसके बाद कुमार गौरव का करियर पटरी से उतर गया और उन्होंने कई फ्लॉप फिल्में दीं। 
Black Panther 2 Box Office Collection: दुनियाभर में धमाल मचा रही ब्लैक पैंथर 2, पांचवे दिन भारत में कमाए इतने

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें