फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: फिल्मों की शूटिंग के लिए इन सितारों ने दिया खुद का घर, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम

Thu, 15 Jun 2023 10:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों की शूटिंग अक्सर मनमोहक लोकशंस पर की जाती हैं। कई बार बड़े पर्दे पर इन दृश्यों को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। आउटडोर के अलावा जब इंडोर शूटिंग की बात आती है तो फिल्मों में घर के अंदर भी काफी ज्यादा लग्जरी देखने को मिलती है। इन्हें फिल्माने के लिए मेकर्स किराए पर घर लेते हैं। वहीं, कई बार ऐसा भी हुआ है जब फिल्म स्टार्स अपना ही घर शूटिंग के लिए दे देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Fulwaa Trailer: 'फुलवा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी शिक्षा के लिए जबरदस्त संघर्ष करती बेटी की कहानी
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान (वीर जारा)
फिल्म 'वीर जारा' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।  इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल में नजर आए थे। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी शानदार तरीके से शूट किया गया था। इस फिल्म के कई सीन को सैफ अली खान के पटौदी पैलेस में शूट किया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर (बॉम्बे टॉकीज)
मल्टी स्टारर फिल्म बॉम्बे टॉकीज साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में पर्दे पर एक साथ कई सितारे नजर आए थे। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और निर्माता करण जौहर का इस फिल्म के साथ बेहद खास कनेक्शन रहा है। दरअसल, फिल्म के कुछ दृश्य उनके घर पर भी शूट किए गए थे।

4 of 5
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त (संजू)
रणबीर कूपर की सबसे बड़ी हिट फिल्म संजू साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई की थी। फिल्म में रणबीर संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आए थे। इसके कुछ सीन संजू बाबा के घर पर ही शूट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान (फैन)
साल 2016 में शाहरुख खान एक्शन थ्रिलर फिल्म फैन में नजर आए थे। इस फिल्म में किंग खान डबल रोल में थे। फिल्म के कई सीन को शाहरुख के घर मन्नत में शूट किया गया था। हालांकि, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी। 
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को खूब आई भोली पंजाबन की याद, इसी फिल्म की शूटिंग पर मिला उन्हें सबसे कीमती तोहफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें