फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन बॉलीवुड स्टार्स की पहली कमाई रही बेहद खास, किसी ने खरीदी ऑडी तो किसी ने खरीदी यह कार

Tue, 21 Feb 2023 06:22 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

काजोल ने साल 1993 में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजोल ने अपनी पहली कमाई से मारुति कार खरीदी थी।
विज्ञापन
1 of 6
अमिताभ बच्चन ,काजोल, आलिया भट्ट , कंगना रनौत - फोटो : social media

पहला प्यार हो या पहली कमाई हर शख्स के लिए बेहद खास होती है। अक्सर हम यह पहले से ही प्लान कर लेते हैं कि हम अपनी पहली कमाई से क्या करेंगे। कोई अपनी पहली सैलरी से मां के लिए साड़ी लाता है तो कोई अपनी पहली कमाई से अपने खुद के शौक पूरे करता है। कोई अपनी पहली सैलरी से लॉन्ग वैकेशन पर चला जाता है। यानी पहली कमाई हर किसी के जीवन में काफी यादगार होती है। बॉलीवुड के सितारों के लिए भी पहली कमाई बेहद खास होती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में, जिन्होंने अपनी पहली कमाई से खुद को शानदार तोहफे दिए...

विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन 

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को गाड़ियों का काफी शौक है। बिग बी के पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। अमिताभ ने अपनी पहली कमाई से खुद को सेकेंड हैंड फिएट 1100 गिफ्ट की थी।

विज्ञापन

3 of 6
काजोल - फोटो : social media

काजोल

काजोल ने साल 1993 में शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'बाजीगर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। काजोल ने अपनी पहली कमाई से मारुति कार खरीदी थी।

4 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : social media

आलिया भट्ट 

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की, आज आलिया के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पहली कमाई से खुद को 2015 में एक ऑडी गिफ्ट की थी। 

यह भी पढ़ें-  Kangana Ranaut: कंगना ने बॉलीवुड अवॉर्ड्स को बताया 'बड़ा धोखा', बोलीं- मेरे हिसाब से तो इन्हें होना चाहिए विनर

विज्ञापन

5 of 6
कंगना रनौत - फोटो : social media

कंगना रनौत

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहती हैं। हिमाचल प्रदेश की इस हसीना ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'गैंगस्टर' से की थी। एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद खुद को डेढ़ करोड़ की BMW Series 7 गिफ्ट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनाया कपूर - फोटो : social media

शनाया कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शनाया कपूर ने अपनी पहली कमाई से ऑडी Q7 खरीदी। रिपोर्ट्स की मानें तो शनाया ने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद खुद को यह कार गिफ्ट की थी।

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: अभी सलाखों के पीछे ही कटेंगी आदिल की रातें, अब मैसूर कोर्ट में भी होगी सुनवाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें