फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सलमान खान से पहले ये अभिनेता भी डांस को लेकर हुए ट्रोल, स्टेप्स देख लोटपोट हो गए थे दर्शक

Fri, 17 Feb 2023 12:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जब डांस के कारण ट्रोल हुए सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना 'नय्यो लगदा' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही यह गाना दर्शकों के जुबान पर चढ़ गया है, क्योंकि इस गाने में 90 के दशक की झलक देखने को मिली है। इस गाने में अभिनेत्री पूजा हेगड़े और सलमान खान की केमिस्ट्री को दिखाया गया है। जहां एक तरफ लोग पूजा के डांस और लुक्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान को उनके डांस स्टेप्स की वजह से खूब ट्रोल किया जा रहा है। सलमान खान पहले ऐसे स्टार नहीं हैं, जिन्हें डांस के वजह से ट्रोल होना पड़ा। सलमान से पहले भी कई स्टार्स को डांस के लिए ट्रोल किया जा चुका है। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : Instagram
सलमान खान
सोशल मीडिया पर इन दोनों सलमान खान अपने नए गाने 'नय्यो लगदा' के लिए ट्रोल हो रहे हैं। इस गाने में उनके डांस स्टेप और लेग वर्क को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो ट्रोल करते हुए यहां तक कह दिया था कि सलमान गाने में डांस नहीं, बल्कि दंगल कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सलमान खान के डांस स्टेप्स को भोजपुरी से कॉपी बता दिया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ट्रोल हुए हैं। इससे पहले भी सलमान खान अपने डांस के स्टेप्स को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।
Tunisha Sharma Case: तुनिशा केस में बढ़ीं शीजान खान की मुश्किलें, पुलिस ने दाखिल की 524 पन्नों की चार्जशीट
विज्ञापन

3 of 5
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
इस लिस्ट में अगला नाम है बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल का। सनी देओल को भी डांस स्टेप के लिए ट्रोल किया जा चुका है। भले ही सनी देओल ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन कई बार उनके डांस का मजाक भी बना है। आज भी सनी देओल के 'यारा ओ यारा' गाने के डांस स्टेप का खूब मजाक बनाया जाता है।
दुखद: मशहूर यक्षगान गायक बलिपा नारायण भागवत का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

4 of 5
अभिषेक बच्चन - फोटो : social media
अभिषेक बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिषेक बच्चन भी डांस करने में कमजोर हैं। हाल ही में हुए आईफा ऑवार्ड के दौरान अभिषेक बच्चन अपने डांस को लेकर ट्रोल हो गए थे। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा था, यह आदमी अच्छा डांसर नहीं है। यहां सैकड़ों लोग हैं, जो इस स्टेज को डिजर्व करते हैं।
Ram Charan: राम चरण ने किया अपने क्रश का खुलासा, बचपन से ही इस एक्ट्रेस के दीवाने हैं साउथ सुपरस्टार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैकी श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। फिल्मों में भले ही जैकी श्रॉफ की दमदार अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी के लोग दीवाने हो, लेकिन दर्शकों को उनका डांस पसंद नहीं आता है। कई गानों में जैकी श्रॉफ को केवल अपने हाथ पैर को मूव करते हुए देखा गया है। जैकी श्रॉफ के डांस का मजाक तो खुद उनके दोस्त और अभिनेता अनिल कपूर भी उड़ा चुके हैं।
Tunisha Sharma: 'अलीबाबा' में तुनिशा शर्मा को रिप्लेस करेंगी मनुल चूड़ासमा, एक्ट्रेस ने सेट पर की थी आत्महत्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें