कोरोना काल में जहां एक तरफ आम लोगों के लिए जीवन जीना भी मुश्किल हो रहा है तो वहीं कुछ सेलेब्स मालदीव घूमने गए थे। उनके वेकेशन पर जाने की तस्वीरों ने खूब हंगामा मचाया था। वहीं अब ये सेलेब्स मालदीव से लौट आए हैं और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इन सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स इन सितारों को ट्रोल कर रहे हैं।