फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: बॉलीवुड स्टार्स को है अपने इस किए पर पछतावा, समय-समय पर दर्द जाहिर कर करते हैं मलाल

Fri, 28 Jul 2023 06:28 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ नामचीन हस्तियां हैं, जिन्हें आज भी अपने एक किए पर काफी पछतावा है। आइए इन सितारों के नाम और उन्हें किस चीज का मलाल है, यह जान लेते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड स्टार्स को मलाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स अपनी एक्टिंग, अलग-अलग शानदार किरदार, फैशन सेंस और लाइफस्टाइल समेत हर एक चीज पर खासा गौर फरमाते और लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं ये सेलेब्स समय-समय पर बेबाकी से साथ बड़ा बयान देकर भी लाइमलाइट में आ जाते हैं। यही कारण है कि दर्शक जिस स्टार से रिलेट कर पाते हैं, उनके फैन बन जाते हैं, और उनकी हर एक एक्टिविटी पर बारीकी से नजरें गड़ाए रखते हैं। हालांकि, ये नामचीन हस्तियां कभी-कभी तो कुछ भी कह और कर गुजर जाती हैं, लेकिन समय बीतने के साथ इन्हें उस चीज का पछतावा होता है। तो आइए आज बॉलीवुड सितारों और उन्हें उनके किस किए पर सबसे ज्यादा पछतावा है, यह जान लेते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान अरबों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद भी जमीन से जुड़े हुए हैं। एसआरके को अक्सर अपने फैंस के साथ प्यार से मिलते, और स्माइल के साथ लोगों का दिल जीतते देखा जाता है। वर्ष 2018 में फिल्म 'जीरो' के बाद शाहरुख ने चार वर्ष का ब्रेक लिया था। हालांकि, जब उन्होंने फिल्म 'पठान' से वापसी की, तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स धाराशायी कर दिए। अब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' और 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में हैं। जनता का प्यार और प्यारी सी फैमिली के बावजूद शाहरुख को भी एक बात का मलाल है। एसआरके को पछतावा है कि वह अपने माता-पिता के प्रति अपना प्यार अच्छे से जाहिर नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना अब पर्दे से ब्रेक ले चुकी हैं। ट्विंकल अब बतौर राइटर सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं, ट्विंकल का मानना है कि 'मेला' फिल्म करने के बाद उन पर खराब एक्टिंग का दाग लग गया, जो आज तक नहीं हट सका है। इस कारण ट्विंकल को फिल्म 'मेला' करने का काफी मलाल है। 

Darasing Khurana: दारासिंग खुराना ने UNICEF इंडिया से मिलाया हाथ, इस खास मुहिम के लिए करेंगे काम

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की 'पू' यानी करीना कपूर 42 की उम्र में भी पर्दे पर खासा एक्टिव हैं। शादी और दो बच्चों के बाद भी करीना ने एक्टिंग की दुनिया में खुद की जगह को कायम रखा है। बेबो जल्द ही अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि, इस स्टारडम भरी लाइफ में करीना को भी एक बात का पछतावा है। एक्ट्रेस के अनुसार, उन्होंने बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था, जिस कारण वह अपनी कॉलेज लाइफ एन्जॉय नहीं कर पाईं। करीना को अब इस चीज का काफी मलाल है। 

Archana Puran: 'कॉमेडी का मतलब बदलाव है', अर्चना पूरन सिंह ने कपिल द्वारा उनका मजाक उड़ाए जाने का किया बचाव
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। सीरीज को दर्शकों के जरिए काफी सराहा गया। वहीं, एक्टर जल्द ही कई और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि, किए पर पछतावा होने वाले सितारों की लिस्ट में शाहिद कपूर का भी नाम शुमार है। शाहिद को आज तक फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' को ठुकराने का मलाल है। 

RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आई थीं जया बच्चन, बेटी ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में शानदार काम के बाद हॉलीवुड में अपना डंका बजवा रही हैं। वहीं, प्रियंका अपने रंग की वजह से ट्रोलिंग और रिजेक्शन की बात कई मौकों पर कबूल करती देखी जा चुकी हैं। देसी गर्ल ने करियर के शुरुआती दिन में फेयरनेस क्रीम का एड किया था, जिसका उन्हें अब काफी पछतावा होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें