फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: जब पर्दे पर अपनी ही असल जिंदगी जीते नजर आए सितारे, लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स के नाम शामिल

Sat, 29 Jul 2023 02:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इन स्टार्स में कई ऐसे भी हैं जो बड़े पर्दे पर अपनी रियल लाइफ इमेज से लोगों को रूबरू करा चुके हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही कुछ सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी असल जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर निभाते नजर आ चुके हैं।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने पवन कल्याण को बता दिया आंध्र प्रदेश का सीएम, ट्रोल होने के बाद सुधारी गलती
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में होती है। उनकी फिल्मों का लोगों को काफी ज्यादा इंतजार रहता है। सलमान अब तक कई फिल्मों में खुद के रूप में ही नजर आ चुके हैं। फटा पोस्टर निकला हीरो, तीस मार खान, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्मों में वह अपना रियल लाइफ कैरेक्टर प्ले करते दिखे थे। इन फिल्मों में वह सलमान खान के तौर पर ही नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ बिजनेस करती हैं। शाहरुख भी बड़े पर्दे पर अपना रियल लाइफ कैरेक्टर निभा चुके हैं। लाल सिंह चड्ढा में वह किंग खान के रूप में ही नजर आए थे।

4 of 5
रणबीर कपूर - फोटो : social media
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर भी बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसकी वजह से उनकी गिनती सुपरस्टार्स में होती है। रणबीर कपूर भी खुद का रियल किरदार पर्दे पर निभा चुके हैं। गोविंदा नाम मेरा में वह रणबीर कपूर के रूप में ही दिखे थे। फिल्म का सीन लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
बॉलीवुड में अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय पर्दे पर हर तरह के किरदार निभाते हुए नजर आ चुके हैं। फैंस को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है। वह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने अपना ही रोल निभाया था। फिल्म में वह कैमियो करते दिखे थे। यह सीन लोगों को काफी पसंद आया था।
Dulquer Salmaan: 'स्क्रीन पर मरना थोड़ा अजीब लगता है', लिप-सिंकिंग को लेकर भी दुलकर सलमान ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें