ड्रीम गर्ल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को ही मनोरंजन की नई दुनिया का सबक मानने के अपने फायदे भी हैं और नुकसान भी। फिल्मों की मार्केटिंग करने वालों को लगता है कि सोशल मीडिया के जरिये ही हिंदी सिनेमा के असल दर्शकों तक पहुंचा जा सकता है। यहां तक कि फिल्म के किरदारों के लिए भी फिल्मी सितारे इन सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को ही असली भारत की परछाई मान चुके हैं। लेकिन, ऐसा करने का नतीजा क्या होता है, ये फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के किरदार में देखा जा सकता है। रणवीर ने अपना ये पूरा किरदार एक सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर के हिसाब से गढ़ा और दर्शकों ने इसे पहले दिन के पहले शो में ही खारिज कर दिया।