फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं फिल्म निर्माण में भी आगे हैं ये सितारे, चला रहे प्रोडक्शन कंपनियां

Sat, 15 Jul 2023 04:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारे मुख्यतौर पर फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए दर्शकों के दिलों में उतरते हैं। अभिनय के लिए ये मोटी-तगड़ी फीस वसूलते हैं। मगर, जैसे-जैसे इन्हें लोकप्रियता मिलती है, यह अपने काम में विस्तार करने के नए-नए तरीके अपनाते है। कुछ लोग साइड बिजनेस चलाना पसंद करते हैं तो कुछ लोगों ने इंडस्ट्री में रहते हुए ही कमाई के नए साधन अपनाए। इनमें से एक तरीका है प्रोडक्शन हाऊस। जी हां, बॉलीवुड के कई चर्चित स्टार्स प्रोडक्शन हाउस के मालिक हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है। इसके अलावा वह अपना प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। एक्टर अपनी पत्नी गौरी खान के साथ 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' प्रोडक्शन हाउस कंपनी चला रहे हैं। शाहरुख ने इसके जरिए फिल्म 'ओम शांति ओम', 'रावन', 'डियर जिंदगी' और 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'डार्लिंग्स' जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में शुमार हैं। इसके बावजूद निर्माता-निर्देशक उनके पास फिल्मों की लाइन लगाकर रहते हैं। अभिनय के अलावा खिलाड़ी अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए भी नोट छापते हैं। अक्षय कुमार 'हरी ओम एंटरटेनमेंट' प्रोडक्शन चलाते हैं। फिल्म 'ओ माय गॉड' इसी प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है।

4 of 7
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने वर्ष 1999 में अपने नाम की प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया था। इसकी कुछ बेहतरीन प्रोडक्शन फिल्में 'देली बेली', 'लगान', 'दंगल', और 'धोबी घाट' हैं।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान-बिग बॉस ओटीटी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग आखिर इस मामले में कैसे पीछे रह सकते हैं! सलमान खान ने वर्ष 2011 में अपने नाम से 'सलमान खान फिल्म' कंपनी को लॉन्च किया था। सलमान खान ने इसके बैनर तले कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं।
The Trial Review: रिश्तों की उधड़ती बुनावट के नहीं बिखरे धागे, काजोल के लिए ओटीटी की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन

6 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी प्रोडक्शन हाउस की मालिक हैं। अभिनय के मामले में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग और बिजनेस के साथ-साथ अपना प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पैबल पिक्चर' चलाती हैं।
College Romance 4 Review: चौथे सीजन में भी कॉलेज में होता दिखा सिर्फ रोमांस, एक अलग ही दुनिया की है ये कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। अभिनय के अलावा वह सिंगिंग और फिल्म डायरेक्शन में भी नाम कमा चुके हैं। इसके अलावा उनका प्रोडक्शन हाउस भी है। फरहान ने 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'गली बॉय', 'डॉन और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्म अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस 'एक्सेल एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रोड्यूस कीं।
Anil Sharma: 'गदर 2' के निर्देशक अनिल शर्मा ने सीमा हैदर को बताया बहादुर, कहा- वह फीमेल तारा सिंह हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें