कई बॉलीवुड सितारे जितने संवेदनशील दिखते या बनते हैं, उतने हर बार होते नहीं। बिना सोचे समझे वे कई बार ऐसी बातें बोल जाते हैं जो असंवेदनशील होती हैं और फिर उनकी जबरदस्त आलोचना होती है। जैसे के इन सितारों ने कहा।
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
2 of 11
- फोटो : getty images
सबसे ताजा मामला है हेमा मालिनी का। हेमा न सिर्फ हीरोइन बल्कि राजनेता भी हैं। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आत्महत्या पर किया उनका ट्वीट सबकी आंखों में गड़ रहा है। उन्होंने लिखा, ''हर किसी को परेशानियों से उबरना सीखना चाहिए, न कि तनाव में हार मान लेनी चाहिए। दुनिया लड़ने वाले को याद करती है, हार जाने वाले को नहीं।''
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
3 of 11
- फोटो : getty images
हेमा यही नहीं रुकी, उन्होंने दूसरा ट्वीट भी किया और लिखा ''ये सब बेकार की आत्महत्याएं हैं जिनसे कुछ हासिल नहीं होता। जिंदगी भगवान का दिया तोहफा है जिसे हमें जीना है न कि अपनी मर्जी से खत्म कर देना है। हमें ऐसा करने का कोई हक नहीं।'' हेमा के इन ट्वीट्स की शोभा डे ने भी आलोचना की है। ऐसे और भी कई मामले हैं।
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
4 of 11
- फोटो : getty images
राखी सांवत ने भी प्रत्यूषा मामले पर पब्लिसिटी बटोरने के लिए प्रेस कॉनफ्रेंस कराई और ये तक कह डाला कि वे मोदी जी से अपील करेंगी कि देश भर में सीलिंग फैन बान कर दिए जाएं और लोग चेबल फैन या एसी का इस्तेमाल करें ताकि कोई बेटी आत्महत्या न करे। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं था जब राखी ने ऐसी बातें की हों।
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
5 of 11
- फोटो : getty images
लगातार चल रही रितिक और कंगना की लड़ाई के बीच जब रितिक ने कंगना की मानसिक हालत पर कमेंट करते हुए उन्हें एसपर्गर सिन्ड्रोम से ग्रासित बताया था तो एक मां को इतना बुरा लगा था कि उन्होंने रितिक को चिट्ठी लिख डाली कि वे इस बीमारी के बारे में आखिर जानते ही क्या हैं! उनका कहना था कि ये जान कर दुख होता है कि कुछ जिम्मेदार सितारे पब्लकि के सामने कैसे भी बयान दे देते हैं बिना सोचे समझे। उस मां का बेटा इसी बीमारी से ग्रसित है।
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
6 of 11
- फोटो : getty images
पिछले साल ही गायक अभीजीत भट्टाचार्या ने सलमान खान के हिट एंड रन मामले पर टिप्पणी की थी और ट्वीट किया था,''कुत्ता सड़क पर सोएगा, कुत्ते की मौत मरेगा। सड़क गरीबों के बाप की नहीं है। मैं एक साल तक बेघर था लेकिन सड़क पर नहीं सोया।'' अभीजीत के ऐसे बेहुदा स्टेटमेंट पर खूब बुराई हुई और उन्हें बाद में माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
7 of 11
- फोटो : getty images
आमिर खान ने भी कुछ साल पहले ऐसा पोस्ट डाला था जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। आमिर और शाहरुख खान के बीच हमेशा ही तनातनी बनी रहती है। इसी पर हद पार करते हुए आमिर ने पोस्ट लिखा था,'' शाहरुख मेंरे तलवे चाट रहा है और मैं उसे हर वक्त बिसकुट खिलाता रहता हूं। और मुझे क्या चाहिए। इससे पहले आप किसी नतीजे पर पहुंचें मैं बता देता हूं कि इसका ऐसा नाम रखने के पीछे मेरा हाथ नहीं है। बल्कि शाहरुख मेरे केयरटेकर का कुत्ते है।''
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
8 of 11
- फोटो : getty images
ऐसा ही कुछ स्टेटमेंट दे कर सलमान भी फंसे थे जब कुछ विकलांगों को सम्मानित करते वक्त उन्होंने ऐश्वर्या राय और रितिक की फिल्म गुजारिश के लिए कहा था,''अरे कोई कुत्ता भी देखने नहीं गया''।
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
9 of 11
- फोटो : getty images
रिमी सेन की रंगभद को लेकर किए गए कमेंट पर जमकर आलोचना हुई थी जब उन्होंने फिल्म गोलमाल को प्रमोट करते वक्त कहा था कि रोहित शेट्टी इतने अच्छे डायरेक्टर हैं कि एक काले अफ्रीकन को भी खूबसूरत दिखा सकते हैं। इस पर अफ्रीकन समूहों ने भी रिमी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
आपत्तिजनक बयान देकर फंसे सितारे
10 of 11
- फोटो : getty images
आलिया भट्ट ने भले ही असंवेदनशील बयान न दिया हो लेकिन उनके एक जवाब ने ऐसा हल्ला मचाया कि आज तक सुनाई देता है। करण जोहर के शो कॉफी विद करण पर सब आलिया से पूछा गया थाकि देश का राष्ट्रपति कौन है और उन्होंने जवाब में पृथ्वीराज चौहान का नाम लिया था। ये इतना वायरल हुआ कि आलिया के ज्ञान पर आज तक मजाक उड़ाया जाता है।
एक्ट्रेस मुनमुन सेन का भी जम कर मजाक बना था जब उन्होंने तृणमूल कॉन्ग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का फैसला किया था और फिल्मों से राजनीति में आने के सावल पर कहा था,''भारत की राजनीति जूलियस सीजर के समय से शुरू हुई थी।''