फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये आम जिंदगी नहीं है: इन सितारों को मिली है खास सुरक्षा, अंबानी परिवार की सिक्योरिटी पर खर्च होते हैं करोड़ों

Wed, 04 Aug 2021 03:08 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी सितारों का अपनी सुरक्षा के लिए लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करना या बेहतरीन बॉडीगार्ड्स को हायर करना कोई बड़ी बात नहीं है। कई ऐसे सितारे हैं जो प्राइवेट बॉडीगार्ड्स की सुरक्षा घेरे में चलते हैं। कुछ सितारों को मुंबई पुलिस की तरफ से भी खास सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। किसी को विवादों और धमकियों के चलते सुरक्षा देना जरूरी हो जाता है तो ज्यादातर किसी को भीड़ से बचाने के लिए।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, शाहरुख खान और कंगना रणौत तक, ऐसे कई सितारें हैं जिन्हें खास सुरक्षा मिली है। बता दें, अंबानी परिवार को Z+ सिक्योरिटी मिली है जो देश में कुल 17 लोगों के पास है जिनमें से एक प्रधानमंत्री मोदी भी हैं। बता दें, Z+सुरक्षा में 55 पर्सनल सुरक्षा गार्ड्स शामिल होते हैं जिनमें से कम से कम 10 एलीट लेवल के नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स होते हैं जो 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं। तो चलिए बताते हैं इन फिल्मी सितारों के साथ साथ अंबानी परिवार की सिक्योरिटी पर कितने रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को मुंबई पुलिस की तरफ से खास सुरक्षा प्रदान की गई है। अमिताभ बच्चन हमेशा सुरक्षा के घेरे में चलते हैं। कुछ समय पहले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बिग बी को धमकी दे दी थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के बंगले जलसा की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी थी।

 

विज्ञापन

3 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत
पंगा गर्ल कंगना को केंद्र सरकार की तरफ से Y+ श्रेणी की सिक्योरिटी मिली हुई है। कंगना बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री है जिन्हें ये खास सुरक्षा मिली है। 10 से 12 सीआरपीएफ जवान 24 घंटे में अलग-अलग शिफ्ट में उनकी हिफाजत में तैनात रहते हैं। कंगना की सिक्योरिटी पर लगभग 10 लाख रुपये प्रति माह खर्च होते हैं।

 

4 of 7
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
किंग खान यानी शाहरुख खान कई बार अपने बयानों के चलते विवादों में आ जाते हैं। फिल्म ‘माई नेम इज खान’ की रिलीज के दौरान शाहरुख खान को धमकियां मिलने लगी थीं जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनका सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया था। 

 

विज्ञापन

5 of 7
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
लता मंगेशकर
लता मंगेशकर को भी महाराष्ट्र सरकार की तरफ से फुलटाइम सिक्योरिटी प्रदान की गई है। बता दें, सुरों की मल्लिका लता मंगेश्कर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित हैं।

 

विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर खान
साल 2001 में आमिर खान से अंडरवर्ल्ड डॉन की तरफ से फिरौती की मांग की गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता की हिफाजत में अपनी जवानों को तैनात किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीता अंबानी, मुकेश अंबानी - फोटो : PTI
अंबानी परिवार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2013 में मुकेश अंबानी को मुजाहिद्दीन ग्रुप से धमकी मिली थी। उस धमकी के बाद ही मुकेश अंबानी को जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया गया था। मुकेश अंबानी, नीता अंबानी या उनके परिवार का कोई भी सदस्य बाहर जाता है तो उनके साथ सिक्योरिटी गार्ड्स जरूर जाते हैं। मुकेश अंबानी के इस मॉर्डन महल में 600 लोगों का स्टाफ है जो लगातार काम करता रहता है। दुनिया की दूसरी सबसे महंगी प्रॉपर्टी एंटीलिया के आस-पास हमेशा सिक्योरिटी गार्ड्स और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार की सुरक्षा पर प्रति माह 15 से 16 लाख रुपये खर्च होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें