पैसा, प्रॉपर्टी या कोई तल्ख टिप्पणी ऐसी चीजे हैं, जिनकी वजह से अच्छे-अच्छों की दोस्ती टूट जाएं। खून के रिश्तों में खिंचाव आ जाएं। ऐसा सिर्फ आम लोगों के साथ नहीं होता, बल्कि बॉलीवुड सितारों के बीच भी देखने को मिलता है। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच कई वर्षों तक मतभेद रहे। कथित तौर पर एक कॉमेडी शो में कृष्णा की टिप्पणी से गोविंदा आहत हो गए। उन्होंने इसे खुद से जोड़कर देखा। हालांकि, अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आगामी एपिसोड में गोविंदा नजर आएंगे। जारी प्रोमो में वे और कृष्णा गले मिलते दिखे हैं, जिससे माना जा रहा है कि दोनों के बीच मन-मुटाव खत्म हो गया। वैसे गोविंदा और कृष्णा के अलावा और भी सितारे हैं, जिनका अपने घरवालों से झगड़ा हो चुका है।
अमीषा पटेल
- फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
आमिर खान का भाई से रहा झगड़ा
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में है। उनका अपने भाई फैसल खान से झगड़ा रहा। दोनों भाई फिल्म 'मेला' में साथ नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान की अपने भाई फैसल खान से बिल्कुल नहीं बनती है। फैसल खान ने अपने भाई आमिर पर उन्हें घर में कैद करने का आरोप लगाया था। इसके चलते आमिर और उनके पिता ताहिर हुसैन भी आमने-सामने आ गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, जहां फैजल की कस्टडी उनके पिता को दे दी गई थी।
Box Office Report: लाखों में सिमटी 'भूल भुलैया 3' की कमाई, मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल 'आई वॉन्ट टू टॉक'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui