फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीफ फंड में जमकर दान कर रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स और चौथी बार कोरोना पॉजिटिव पाई गईं कनिका कपूर, पांच खबरें

Mon, 30 Mar 2020 05:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश के हालात बिगड़ गए हैं। इस वायरस से संक्रमित मरीजों की बढ़कर 1047 हो गई है जबिक 27 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। लोगों का काम चौपट हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। अब इनकी मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपना हाथ बढ़ाया है।

Coronavirus: गरीबों की मदद को सुनील शेट्टी ने बढ़ाया हाथ, फैंस से अपील कर बोले- एक-एक पैसे का इस्तेमाल करेंगे
विज्ञापन

2 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मुताबिक देश में कोरोना के 1024 मामले हैं, जिनमें से 48 मरीज विदेशी हैं। इस जानलेवा वायरस की वजह से 27 लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस वायरस के कहर को रोकने के लिए देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। इसके बाद गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के सामने दिक्कत पैदा हो गई है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकारें अपनी-अपनी तरफ से कोशिशें करने में जुटी हैं। इस मुश्किल घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से मदद मांगी है। जिसके बाद आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारे तक मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

Coronavirus: शिल्पा शेट्टी ने दिखाई दरियादिली, रिलीफ फंड में दान कर दिए इतने रुपये
विज्ञापन

3 of 5
rajkumar rao
कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त देश बुरे हालातों से गुजर रहा है। ऐसे में कुछ लोगों ने देश को संभालने का बीड़ा उठाया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कपिल शर्मा, अक्षय कुमार, सलमान खान, ऋतिक रोशन, वरुण धवन, रणदीप हुड्डा जैसे बड़े सितारे मदद का एलान कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेता राजकुमार राव का भी नाम जुड़ गया है।

कोरोना के खिलाफ राजकुमार राव ने इस अंदाज में की देश की मदद, होने लगी अभिनेता की तारीफ

4 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहा है। शनिवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में 25 करोड़ रुपये की मदद देकर इस वायरस के खिलाफ लड़ाई में योगदान दिया। अक्षय के इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अभिनेता के इस नेक काम की सराहना की है। 

25 करोड़ दान देने के बाद बोले-अक्षय 'ये योगदान मेरी मां की तरफ से भारत माता को है'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना संक्रमित बॉलीवुड गायिका कनिका कपूरा का इन दिनों लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। कनिका लंदन से भारत लौटी थीं जिसके बाद उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कनिका की पिछली तीन रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। हाल में उनका चौथा टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है।

सामने आई कनिका कपूर की चौथी कोरोना रिपोर्ट, देखकर परेशान हुए घरवाले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें