फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई कनिका कपूर की चौथी कोरोना रिपोर्ट, देखकर परेशान हुए घरवाले

Mon, 30 Mar 2020 05:37 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमित बॉलीवुड गायिका कनिका कपूरा का इन दिनों लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है। कनिका लंदन से भारत लौटी थीं जिसके बाद उनमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। कनिका की पिछली तीन रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। हाल में उनका चौथा टेस्ट किया गया जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
चौथी बार भी कनिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी लगातार देखरेख हो रही है और जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती उन्हें भर्ती रखा जाएगा। कनिका की इस रिपोर्ट को देखकर उनके घरवाले काफी परेशान हो गए हैं। कनिका के घरवालों ने अस्पताल में ठीक से इलाज न होने की भी बात कही है।
विज्ञापन

3 of 4
कानिका कपूर (बायें) - फोटो : amar ujala
कोरोना से संक्रति होने के बाद भी कनिका लखनऊ की एक हाई प्रोफाइल पार्टी में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो जो लोग पार्टी में शामिल हुए थे उसमें से 66 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। टाइम्स ऑफ इंडिया मुताबिक स्टेट सर्विलांस के जरिए 266 लोगों से संपर्क हुआ जिसमें 60 से ज्यादा लोगों के सैंपिल लिए गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Instagram
बता दें कि कनिका ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। इस पोस्ट को उन्होंने 26 मार्च को अचानक डिलीट कर दिया था। कनिका ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। 

'क्या हम 2020 को डिलीट कर सकते हैं' अमिताभ बच्चन ने फैंस से पूछा सवाल, बोले- इसमें वायरस है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें