फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों बदहाल हुए बॉबी देओल और फैजल खान, ये रहा असली फैक्टर

Thu, 16 Mar 2017 11:01 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर हैं जो खुद तो सुपरस्टार हैं लेकिन उनके भाई-बहन या तो फटेहाल स्थिति में हैं या फिर गुमनामी की जिंदगी बिता रहे हैं। ऐसे ही दो एक्टर हैं जिन्होंने खुद तो फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया लेकिन उनके छोटे भाई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान तक कायम नहीं कर पाए। ये एक्टर हैं आमिर खान और सनी देओल, जिनके भाई फैजल खान और बॉबी देओल आज भी फिल्मों में कदम जमाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम

2 of 6
आमिर खान आज जहां बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं वहीं उनके छोटे भाई फैजल खान इंडस्ट्री में ठीक से अपने कदम भी नहीं जमा सके। फैजल में किसी बात की कोई कमी नहीं थी। अच्छा-खासा चेहरा और गुड लुक्स सब था लेकिन शायद अच्छी किस्मत नहीं।  ऐसा नहीं है कि फैजल को फिल्में नहीं मिलीं। फिल्में तो उन्हे मिलीं..अपने भाई आमिर के साथ भी उन्होंने 'मेला' और ' जो जीता वही सिकंदर' जैसी फिल्में कीं, लेकिन किस्मत उन पर उस कदर मेहरबान नहीं हुई जैसी कि आमिर पर।
विज्ञापन

इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम

3 of 6
एक तरफ आमिर का स्टारडम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ फैजल खान का करियर लुढ़क रहा था। एक वक्त ऐसा भी आया जब फैजल खान को फिल्में मिलना तक बंद हो गईं। इसी दौरान वो मानसिक बीमारी का भी शिकार हो गए और चुपचाप घर से भाग गए। लेकिन सालों बाद जब वो लौटे तो उन्होंने आमिर पर ये इल्जाम लगाकर सभी को चौंका दिया कि आमिर उन्हें पागल करने की दवाई दे रहे हैं और उन्हें घर में कैद करके रखा था। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं थी। बड़ी विडंबना है कि एक सुपरस्टार का भाई होने के बावजूद भी फैजल फिल्म इंडस्ट्री में आज भी गुमनाम ही हैं।

इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम

4 of 6
कुछ ऐसा ही किस्सा बॉबी देओल का है। फैजल खान की तरह बॉबी देओल भी फिल्मी परिवार से आते हैं। उनके पिता धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे तो वहीं उनके भाई सनी देओल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में खूब स्टारडम कमाया। लेकिन उनके जैसी किस्मत बॉबी देओल की नहीं रही। हालांकि बॉबी देओल की पहली फिल्म 'सोल्जर' काफी हिट रही और इसमे उनके हेयरस्टाइल ने तो नया ट्रेंड ही शुरु कर दिया था। लेकिन वो वैसा स्टारडम हासिल नहीं कर पाए जैसा उनके भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद्र को मिला।
विज्ञापन

इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम

5 of 6
अपने करियर में बॉबी देओल ने 'सोल्जर' के अलावा 'गुप्त', 'और प्यार हो गया' जैसी कई हिट फिल्में दीं। लेकिन शायद स्टार वाले रोल करने का जुनून ही बॉबी देओल के करियर को ले डूबा। खुद बॉबी देओल को भी इसका अहसास नहीं हुआ कि कब उनका करियर डूब गया और वो बॉलीवुड में गुमनाम हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दो एक्टरों ने कमाया स्टारडम लेकिन छोटे भाई हो गए गुमनाम

6 of 6
उनके करियर को रिवाइव करने के लिए सनी देओल और पापा धर्मेंद्र ने 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्म बनाई। फिल्म हिट रही और देओल परिवार ने सोचा कि शायद इसकी वजह से बॉबी देओल को फिल्में मिलना शुरु हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आज भी बॉबी देओल फिल्मों में अपना कमबैक करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। शायद उनके मन इस बात का प्रेशर है कि भाई सुपरस्टार है और वो कोई कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। होता भी यही है..जब आपका अपना सफलता के नए आयाम गढ़ रहा हो तो आप खुुद भी प्रैशर फील करते हैं और जल्दबाजी में ऐसे कदम उठा लेते हैं जिसका आपको बाद में पछतावा होता है। बॉबी देओल फिल्मों में आने के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं और इसी चक्कर में उन्होंने श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' साइन की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें