फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Star Kids: बॉलीवुड सुपरस्टार्स के बच्चे इन्हें कर रहे डेट! जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

Sun, 08 Jan 2023 08:33 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता और अभिनेत्री के बच्चों की डेटिंग की खबरें देखने को मिल रही हैं। बॉलीवुड सितारों के बच्चों में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की डेटिंग की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Star Kids - फोटो : social media
इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता और अभिनेत्री के बच्चों की डेटिंग की खबरें देखने को मिल रही हैं। सुपरस्टार के बच्चे अगर किसी के साथ नजर आते हैं तो उनकी डेटिंग की खबरें सामने आने लगती हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बारे में कोई नहीं जानता है। वहीं,आज हम बात करने जा रहे हैं उन्हीं सेलेब्स किड्स की जो इन दिनों अपनी डेटिंग की खबरों के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा - फोटो : social media
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को आज कल एक साथ कई बार देखा गया है। जिसके चलते दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीते साल कपूर परिवार द्वारा आयोजित क्रिसमस पार्टी में अगस्त्य ने सुहाना को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस करवाया था। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह किसी को नहीं पता। जल्द ही सुहाना और अगस्त्य अपनी आने वाली फिल्म द आर्चीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म इस साल ओटीटी पर नजर आने वाली है। 
 
यह भी पढ़ें- Suhana Khan-Agastya Nanda: सुहाना खान संग इश्क फरमा रहे बिग बी के नाती अगस्त्य! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप
विज्ञापन

3 of 6
जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया - फोटो : social media
जाह्नवी कपूर और शिखर पहारिया
बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर भी इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के साथ कई बार देखी गई हैं। जाह्नवी और शिखर इससे पहले भी एक रिलेशनशिप में थे। हालांकि बीच में दोनों का ब्रेकअप हो गया था, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक बार फिर से डेट कर रहे हैं। आपको बता दें शिखर पहारिया महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। 

यह भी पढ़ें- शादीशुदा मर्दों के प्यार में मर मिटीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां

4 of 6
आर्यन खान और नोरा फतेही - फोटो : social media
आर्यन खान और नोरा फतेही
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी इन दिनों अपनी डेटिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें तो आर्यन खान बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही को डेट कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले दोनों को एक साथ दुबई की पार्टी में एंजॉय करते हुए देखा गया था। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
यह भी पढ़ें- Aryan Khan: आर्यन खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ मनाया था न्यू ईयर, तस्वीर देख यूजर्स बोले- नोरा का क्या...
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान और शुभमन गिल - फोटो : social media
सारा अली खान और शुभमन गिल
अमृता सेन और सैफ अली खान की बड़ी बेटी अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल दोनों को एक साथ एक रेस्तरां में देखा गया था। जिसके बाद से उनकी डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं। इससे पहले सारा अली खान का नाम उनके को एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था। हालांकि कार्तिक और सारा ने कभी भी इसको लेकर कोई बात नहीं की। अटकलें थीं कि क्रिकेटर शुभमन गिल इससे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे थे। 

यह भी पढ़ें- Tamannah Bhatia: गोवा में बीच पर अकेले-अकेले मस्ती करती दिखीं तमन्ना भाटिया, लोगों ने पूछ लिया- विजय कहां है?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इब्राहिम खान और पलक तिवारी - फोटो : social media
इब्राहिम खान और पलक तिवारी
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम खान और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को डेटिंग की अफवाहें सामने आई हैं। इब्राहिम और पलक को कई बार एक साथ देखा गया है। साथ ही पपराजी के द्वारा फोटोज और वीडियो क्लिक करते समय पलक अपना चेहरा छुपाए हुए नजर आई हैं। ऐसे में दोनों की डेटिंग की अफवाहें काफी तेज हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela: ऋषभ पंत ने उर्वशी को क्यों किया था व्हॉट्सएप पर ब्लॉक? जानिए वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें