बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन
2 of 9
दीपिका पादुकोण और सलमान खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
दीपिका पादुकोण और सलमान खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक क्लीनिक के बाहर अमर उजाला के कैमरे में कैद हो गईं। हमेशा की तरह ही दीपिका काफी स्टाइलिश लग रही थीं और कैमरे को देख उन्होंने पोज भी दिए। वहीं दूसरी ओर सलमान खान भाई सोहेल खान के ऑफिस के बाहर नजर आए। वैसै फोटोज में आप देख सकते हैं कि सलमान खान या तो कुछ टेंशन में हैं या फिर थोड़ा गुस्से में।
विज्ञापन
3 of 9
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक को काफी वक्त हो गया है। लेकिन वाबजूद इसके दोनों अच्छे दोस्त हैं और अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। दोनों ही अच्छे माता-पिता की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने बच्चों को एक साथ वक्त देते नजर आते हैं।
4 of 9
आलिया, करिश्मा और करीना कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आलिया- करीना और करिश्मा
हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने घर पार्टी रखी। इस खास मौके पर कई सेलेब्स नजर आए। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, करीना कपूर और बहन करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। एक तरफ जहां आलिया भट्ट और करिश्मा ने मीडिया को देख स्माइल किया तो वहीं करीना कपूर कुछ बिजी नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 9
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अफेयर की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर करण जौहर की पार्टी में अर्जुन और मलाइका एक साथ नजर आए। दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए।
विज्ञापन
6 of 9
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
कार्तिक आर्यन की कई फिल्में कतार में हैं जबकि कुछ का एलान हो गया है तो कुछ के लिए उन्होंने शूट भी शुरू कर दिया है। ऐसे में कार्तिक अपने लुक्स के साथ ही साथ अपने फिजीक पर भी ध्यान दे रहे हैं। एक बार फिर कुछ अलग लुक्स के साथ कार्तिक आर्यन अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। कार्तिक के अलावा जान्हवी कपूर भी जुहू में मनीष मल्होत्रा के स्टोर के बाहर नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 9
कुणाल- सोहा- रणविजय- प्रियंका और नेहा- अंगद
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
पार्टी मूड में नजर आए सेलेब्स
कुणाल कपूर पत्नी सोहा अली खान के साथ और रणविजय सिंह पत्नी के साथ पार्टी मूड में एक साथ नजर आए। ऐसे में मीडिया को देखकर सभी ने पोज दिए। इन चारों के अलावा नेहा धूपिया भी अपने पति अंगद बेदी के साथ डिनर डेट पर नजर आईं।
8 of 9
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी न सिर्फ अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करती हैं बल्कि साथ ही साथ अपने परिवार को भी खूब वक्त देती हैं। ऐसे में शिल्पा एक बार फिर अपने परिवार के साथ घूमती नजर आईं। इस दौरान शिल्पा के साथ बहन शमिता शेट्टी, पति राज कुंद्रा, मां और बेटे वियान साथ नजर आए। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा कपूर जिम के बाहर नजर आईं। हमेशा की तरह श्रद्धा काफी फिट नजर आ रही थीं।
एयरपोर्ट पर नजर आए सेलेब्स
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
एयरपोर्ट डायरीज
बॉलीवुड सेलेब्स का एयरपोर्ट से पुराना नाता है। उन्हें अक्सर शहर के बाहर आना जाना पड़ता रहता है। ऐसे में इस बार एयरपोर्ट पर रकुल प्रीत, कंगना रनौत, सैफ अली खान और एली अवराम नजर आए। गौर करने वाली बात है कि एली अवराम व्हील चेयर पर नजर आईं। हालांकि अभी तक ये नहीं पता कि वो व्हील चेयर पर क्यों थी, क्या उन्हें चोट लगी है या फिर उनकी तबीयत खराब थी।