भारतीय सिनेमा की अलग-अलग इंडस्ट्री अब एकजुट होती नजर आ रही है। जहां पहले हिंदी सिनेमा का नॉर्थ में बोलबाला था, और दक्षिण सिनेमा का साउथ में बोलबाला था। अब यह दायरा बढ़ता जा रहा है। साउथ स्टार्स को नॉर्थ में काफी सराहा जा रहा है। साथ ही नॉर्थ की फिल्में साउथ बेल्ट में भी खूब धमाल मचा रही हैं। यही कारण है कि बॉलीवुड सितारे अपना साउथ डेब्यू और साउथ स्टार्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। अब तक कई बड़े-बड़े स्टार्स को दूसरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर धूम मचाते देखा जा चुका है। तो चलिए आज हम उन साउथ और नॉर्थ स्टार्स के नाम जान लेते हैं, जो एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे। इस तरह साउथ और नॉर्थ स्टार के कॉम्बो को बड़े पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होगा।