फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: साउथ के गानों की कॉपी है हिंदी के ये सुपरहिट गाने, यहां सुनिए ओरिजनल वर्जन

Wed, 28 Apr 2021 11:45 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गानों की कॉपी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों की रीमेक के बारे में तो आपने खूब सुना होगा। ‘दृश्यम’, ‘वॉन्टेड’, ‘गजिनी’ और भी ना जाने कितनी फिल्में साउथ इंडस्ट्री से कॉपी की गईं। हिंदी रिलीज के बाद कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया तो कुछ फिल्में बुरी तरह पिट गईं। लेकिन आज हम फिल्मों की नहीं बल्कि ऐसे गानों की बात करने जा रहे हैं जिन्हें संगीत और धुन सहित हिंदी में भी बनाया गया। आइए जानते हैं ऐसे ही गानों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

''जरा जरा'' गाना फिल्म ''रहना है तेरे दिन में'' का है, जो कि आर माधवन और दीया मिर्जा पर फिल्माया गया है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। ''जरा जरा'' गाने को बॉम्बे जयश्री ने अपनी आवाज से सजाया था। ''जरा जरा'' गाना 'मिनाले' फिल्म के गाने ''वसीगारा'' से कॉपी किया गया है। आर माधवन दोनों फिल्मों का हिस्सा थे। हालांकि, ओरिजिनल फिल्म में उनके साथ रीमा सेन थीं।


विज्ञापन

''ओ हमदम ओ हमदम सुनियो रे'' गाना 'साथिया' फिल्म का है जो कि विवेक ओबेरॉय पर फिल्माया गया है। यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से विवेक को न सिर्फ पहचान मिली बल्कि यह उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इस गाने में ए आर रहमान ने संगीत दिया था। ''ओ हमदम सुनियो रे'' Endrendrum Punnagai गाने की कॉपी थी। इसके ओरिजनल वर्जन में आर माधवन नजर आए थे।

''एक दीवाना था'' फिल्म का साउंड ट्रैक ए आर रहमान ने कंपोज किया था। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट मूवी Vinnaithaandi Varuvaayaa (2010) की रीमेक थी। फिल्म के साथ इसके कुछ गाने को भी ओरिजनल वर्जन से कॉपी किया गया था। जैसे Kannukkul Kannai का हिंदी वर्जन आप ''दोस्त है'' के रूप में सुन सकते हैं। दोनों गाने को ए आर रहमान ने ही कंपोज किया था। फिल्म का निर्देशन गौतम मेनन ने किया था।


विज्ञापन

''ढिंका चिका'' गाना सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘रेडी’ का है। इस गाने को सलमान खान और असिन पर फिल्माया गया था। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। ‘ढिंका चिका’ गाना साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘आर्या 2’ से लिया गया गया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के गाने के बोल हैं- ''रिंगा रिंगा''

विज्ञापन
विज्ञापन

''चलो चलें मितवा'' गाना अनिल कपूर और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘नायक’ का है। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। ‘चलो चलें मितवा’ गाने को तेलुगु फिल्म ‘ओके ओकाडु’ के गाने ''नेलुरी नेराजाना'' से कॉपी किया गया है। इस गाने को मनीषा कोइराला और अर्जुन सर्जा पर फिल्माया गया था। यह फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुईं थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें