फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ये गाने आपको पुराने दौर में ले जाते हैं, सुनकर कीजिए तय

Mon, 20 Feb 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कहावत है कि 'ओल्ड इज गोल्ड' और शायद यही वजह है कि हाल के कुछ वक्त में पुराने गानों को नई धुन में पिरोकर पेश करने का चलन बढ़ा है। अब इस चलन के पीछे फिल्मकारों और संगीतकारों की क्या मंशा है ये तो पता नहीं, लेकिन पुराने गानों की लोकप्रियता को खूब भुनाया जा रहा है। एक नजर हाल ही में आए उन पुराने गानों पर जिनमें नई धुन का तड़का लगाकर पेश किया गया।
विज्ञापन

2 of 8
हाल ही मे शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में सनी लियोन पर फिल्माया गाना 'लैला मैं लैला' देखने को मिला। ये गाना 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' का है जिसे जीनत अमान पर फिल्माया गया था। लेकिन 'रईस' में इस गाने की धुन में थोड़ा-बहुत फेर-बदल कर ऐसे पेश किया गया जैसे पुरानी बोतल में नई शराब। उस दौर के हिट गाने की तरह 'रईस' का ये गाना भी खूब लोकप्रिय रहा है।



विज्ञापन

3 of 8
सिर्फ 'रईस' ही नहीं ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में भी एक पुराने गाने को नए अंदाज में परोसा गया। ये गाना था 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना'। जहां 'काबिल' में इस गाने पर उर्वशी रौतेला थिरकती नजर आईं तो वहीं ओरिजनल गाने पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन के जलवे देखने को मिले।



4 of 8
हाल ही में आई फिल्म 'ओके जानू' में 1995 की फिल्म 'बॉम्बे' का ब्लॉकबस्टर गाना 'हम्मा हम्मा' देखने को मिला। दोनों ही गानों का संगीत ए आर रहमान ने ही दिया और दोनों ही गानों को खूब पसंद किया गया।



विज्ञापन

5 of 8
वरुण धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का गाना 'तम्मा तम्मा' फिल्म 'थानेदार' से लिया गया है। फर्क बस इतना है कि इसे नई धुन में पिरोया गया है। पुराने गाना माधुरी दीक्षित और संजय दत्त पर फिल्माया गया तो नए गाने में वरुण और आलिया थिरकते नजर आ रहे हैं।



विज्ञापन

6 of 8
बीते सालों में भी कई फिल्मों में पुराने गानों के रीमिक्स वर्जन सुनने को मिले। साल 2014 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 2' का चर्चित गाना 'आज फिर तुमपे प्यार आया है' फिल्म 'दयावान' से लिया गया था। ओरिजनल गाना विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था और 80 के दशक में ये गाना खूब चर्चित रहा।



विज्ञापन

7 of 8
कंगना रानौत की फिल्म 'क्वीन' में 70 के दशक के एक गाने को फिर से ट्रीट करके पेश किया गया। ये गाना था 'हंगामा हो गया'। जहां पुरानी फिल्म 'अनहोनी' में ये गाना बिंदू पर फिल्माया गया था वहीं 'क्वीन' में कंगना ने इस गाने पर जलवे दिखाए।



विज्ञापन

8 of 8
गुजरे जमाने के ऐसे ही और भी कई हिट गाने रहे हैं जिन्हें नया ट्रीटमेंट और नई धुन देकर परोसा गया। लेकिन जो बात उन पुराने गानों में थी, इन नए गानों में कहां। खुद कई संगीतकार और गायक पुराने गानों को नई धुन में पिराए जाने के खिलाफ हैं, लेकिन ये ट्रेंड बदस्तूर जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें