फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singer KK Death: केके के निधन से सदमे में फैंस, सोशल मीडिया पर यूं दे रहे हैं अपने फेवरेट सिंगर को श्रद्धांजलि

Wed, 01 Jun 2022 02:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केके - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 53 साल के थे। जानकारी के मुताबिक कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में वह अचानक गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लाया गया,लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। केके के अचानक निधन से उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चाहने वाले नम आंखों से उन्हें विदाई दे रहे हैं। प्रशंसकों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनके फेवरेट सिंगर अब इस दुनिया में नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
केके - फोटो : सोशल मीडिया
निधन की खबर से फैंस का टूटा दिल
केके के निधन की खबर आते ही फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने केके का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। सदाबहार गायक केके नहीं रहे। वह मेरे पसंदीदा गायकों में से एक थे।'
विज्ञापन

3 of 4
गायक केके - फोटो : सोशल मीडिया
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दिल टूट चुका है, आज एक बेहतरीन आवाज खो गई। कभी कभी लगता है कि स्वर्ग अधिक भाग्यशाली है। केके हमेशा हमारे 90 के दशक की आवाज रहेंगे।' वहीं एक यूजर ने लिखा कि उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। इसके अलावा कई सारे लोग टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर कर सिंगर को याद कर रहे हैं।



विज्ञापन

4 of 4
केके
इन सदाबहार गानों को दी आवाज
90 के दशक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले केके ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। लेकिन उनके कुछ गाने ऐसे भी हैं जो सदाबहार हैं।  फैंस को यह गाने आज भी खूब पसंद आते हैं। उनका 'पल' गाना आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। इसके अलावा हम दिल दे चुके सनम फिल्म में 'तड़प तड़प के इस दिल' गाने ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। फिल्म बचना ए हसीनों का 'खुदा जाने', काइट्स फिल्म का 'ज़िन्दगी दो पल की', फिल्म जन्नत का 'ज़रा सा', फिल्म गैंगस्टर का 'तू ही मेरी शब है', बजरंगी भाईजान का 'तू जो मिला' गीत उनके करियर के सुपरहिट गानों में से एक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें