फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Saas Bahu: ये हैं बॉलीवुड की नंबर वन सास-बहू की जोड़िया, दोस्तों जैसी है बॉन्डिंग

Thu, 31 Jul 2025 05:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Saas Bahu Jodi: बॉलीवुड में कई सास-बहू की जोड़ियां ऐसी हैं, जो अपनी खास केमिस्ट्री और प्यार भरे रिश्ते के लिए जानी जाती हैं। इन जोड़ियों की बॉन्डिंग इतनी शानदार है कि ये एक-दूसरे की दोस्त जैसी नजर आती हैं। आइए, नजर डालते हैं इन टॉप सास-बहू की जोड़ियों पर...
 
विज्ञापन
1 of 7
सास-बहू की जोड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
ये सास-बहू की जोड़ियां न सिर्फ परिवार में बल्कि फैंस के बीच भी अपनी खास बॉन्डिंग के लिए मशहूर हैं। इनके रिश्ते हमें सिखाते हैं कि प्यार और समझ से हर रिश्ता खूबसूरत बन सकता है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कैटरीना कैफ और वीना कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम@katrinakaif
कैटरीना कैफ और वीना कौशल
कैटरीना कैफ और उनकी सास वीना कौशल का रिश्ता बहुत प्यारा है। दोनों एक-दूसरे की तारीफ करते हैं और उनका प्यार साफ दिखता है। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। इस शादी में सिर्फ कुछ रिश्तेदार और फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

3 of 7
करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर
करीना कपूर खान और शर्मिला टैगोर का रिश्ता दोस्तों जैसा है। दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। करीना और सैफ अली खान की शादी 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई में हुई थी। दोनों के गुपचुप शादी रचाई थी। इसके बाद दोनों ने अपनी शादी का खुलासा किया था।
 

4 of 7
दीपिका पादुकोण और अंजू भवनानी - फोटो : X
दीपिका पादुकोण और अंजू भवनानी
दीपिका और रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी का रिश्ता बहुत खुला और प्यार भरा है। दीपिका अपनी सास के साथ दोस्त जैसा रिश्ता रखती हैं। दीपिका और रणवीर सिंह की शादी 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में दो रीति-रिवाजों से हुई थी। 
 
विज्ञापन

5 of 7
प्रियंका चोपड़ा और डेनिस मिलर जोनस - फोटो : X
प्रियंका चोपड़ा और डेनिस मिलर जोनस
प्रियंका और उनकी सास डेनिस का रिश्ता आधुनिक और दोस्ताना है। प्रियंका और निक जोनस की शादी 1-2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और ईसाई रीति से हुई थी। प्रियंका चोपड़ा और निक बॉलीवुड और हॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल और वीना देवगन
काजोल और उनकी सास वीना देवगन एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। उनका रिश्ता बहुत खास है। हाल ही में काजोल ने नेशनल पेरेंट्स डे पर अपनी सास वीना और मां तनुजा की शानदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अजय और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। काजोल और अजय देवगन की शादी 24 फरवरी 1999 को हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन - फोटो : X
ऐश्वर्या राय बच्चन और जया बच्चन
ऐश्वर्या और जया बच्चन का रिश्ता सम्मान और प्यार से भरा है। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। ये जोड़ी हमेशा एक-दूसरे का साथ देती है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Farah Khan: कुक दिलीप को 'सन ऑफ सरदार 2' के डांस स्टेप्स सिखाती दिखीं मृणाल ठाकुर, सरप्राइज दिखे अजय और फराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें