फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स में खेला क्रिकेट, पत्नी मीरा राजपूत ने बढ़ाया हौसला

Thu, 31 Jul 2025 12:55 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lords Cricket Ground London: बॉलीवु़ड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं। इन लाजवाब तस्वीरों के साथ शाहिद ने एक खास नोट भी लिखा।
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor, homeofcricket
शाहिद कपूर ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट खेला। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा कपूर उनका हौसला बढ़ाती नजर आईं। शाहिद की इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor, homeofcricket
शाहिद का लुक
इन तस्वीरों में शाहिद क्रिकेट के जूते और सफेद जर्सी पहने, पूरे क्रिकेट ड्रेस में मैच खेलते नजर आए। उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी वहां मौजूद दिखीं। इस दौरान मीरा स्टैंड से उनका हौसला बढ़ाती दिखीं। एक तस्वीर में शाहिद और मीरा साथ में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें मीरा ने स्टाइलिश सफेद ड्रेस पहनी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor, homeofcricket
शाहिद और लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का पोस्ट
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने भी शाहिद की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज क्रिकेट के घर में शाहिद कपूर का खेलना एक खास मौका है!" वहीं शाहिद ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "क्या दिन है!"

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
फैंस के कमेंट्स
प्रशंसकों को शाहिद की ये तस्वीरें उनकी फिल्म "जर्सी" की याद दिला रही हैं। तो वहीं कुछ प्रशंसकों ने कमेंट किया, "लगता है जर्सी फिल्म का सीन है," तो किसी ने लिखा, "शाहिद, विराट कोहली की बायोपिक के लिए परफेक्ट हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
शाहिद का वर्कफ्रंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद अपनी नई फिल्म "अर्जुन उस्तारा" की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसे विशाल भारद्वाज निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा और विक्रांत मैसी भी हैं। यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Prabhas: अपनी निर्धारित तारीख पर नहीं रिलीज होगी 'द राजा साब', प्रभास के फैंस को करना होगा और इंतजार...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें