लाइगर, आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के यूं ही निकलते जाने और जुलाई की फिल्मों की रिलीज खिसकने के बाद परेशानी में वे निर्माता हैं,जिन्होंने होशियारी दिखाते हुए साल की महत्वपूर्ण तारीखें रोक रखी हैं। जाहिर है कि दूसरी लहर में रुकी सारी फिल्में टीकाकरण की गति तेज होते ही वापस सिनेमाघरों में लौटेंगी और इनके चलते सितंबर और अक्टूबर में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने के पूरे आसार हैं। इनके अलावा जिन फिल्मों की रिलीज डेट पहले से इन महीनों में फिक्स है, उनमें विजय देवराकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ 9 सितंबर को, 1 अक्टूबर को कंगना रणौत की फिल्म ‘धाकड़’, एस एस राजामौली की मेगास्टारर ‘आर आर आर’ 13 अक्टूबर को और अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ 15 अक्टूबर को मुकाबले में पहले से हैं।