महेश बाबू
- फोटो : SPYDER - Youtube
और, आखिरी प्रस्ताव लेकर गए टी सीरीज के दूत
हिंदी फिल्मों में काम करने का आखिरी प्रस्ताव महेश बाबू के पास दिग्गज निर्माण कंपनी टी सीरीज का नुमाइंदा बनकर निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी ले गए थे। संदीप वांगा रेड्डी की धाक पूरे देश में उनकी फिल्मों ‘अर्जुन रेड्डी’ और इसकी हिंदी रीमेक ‘कबीर सिंह’ को लेकर जम चुकी है। इन दिनों वह रणबीर कपूर के साथ जो फिल्म ‘एनीमल’ बना रहे हैं, उसके लिए सबसे पहले संदीप अपनी स्क्रिप्ट लेकर महेश बाबू के पास ही गए थे। लेकिन, महेश बाबू ने ये फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि, संदीप के करीबी बताते हैं कि मामला डेट्स को लेकर अटका था और फीस को लेकर महेश बाबू की कभी बात ही नहीं हुई।