एक ऐसा शख्स, जिसके साथ आज फिल्म इंडस्ट्री का हर बड़ा कलाकार फिल्म करना चाहता है। छोटी सी उम्र में पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद इनका बचपन मुफ्लिसी में गुजरा, लेकिन अपनी मेहनत और लगन की वजह से आज वह बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में शुमार किए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की। रोहित को अगर हिट मशीन कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपने फिल्मी करियर में रोहित शेट्टी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बनाई हैं। इनमें ज्यादातर ऐसी हैं जो किसी पुरानी बॉलीवुड या दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक हैं। रीमेक होने के बावजूद रोहित शेट्टी इन फिल्मों को ऐसे मसाले के साथ दर्शकों को परोसते हैं कि लोग उनकी वाहवाही करते नहीं थकते। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी अपकमिंग और सुपरहिट रीमेक फिल्म को बारे में बताएंगे...