फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharti Singh: 'मीका दी वोटी' में रंग जमाने के लिए तैयार भारती सिंह, गुलाबी लहंगे में लगीं बेहद खूबसूरत

Mon, 25 Jul 2022 07:37 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह - फोटो : insta
कॉमेडियन भारती सिंह अपने जोक्स और मजेदार बातों से रोते हुए को भी हंसाने का हुनर रखती हैं। इसलिए ही वह लाफ्टर क्वीन कहलाती हैं। वह कॉमेडी शोज में तो दर्शकों का गुदगुदाती ही हैं, इसके अलावा भारती सिंह कई शोज को होस्ट करती भी नजर आती हैं। वह जहां जाती हैं, रंग जमा देती है। आज भारती सिंह 'मीका दी वोटी' में शिरकत करने के लिए तैयार हुई हैं। गुलाबी रंग के लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
भारती सिंह - फोटो : insta
मीका सिंह के स्वयंवर 'मीका दी वोटी' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और आज यह अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है। आज फाइनली सिंगर मीका को अपनी दुल्हनिया मिल जाएगी। रात 8 बजे मीका के स्वयंवर का फिनाले ऑनएयर होगा। जिसमें उनके करीबियों के साथ ही इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शिरकत करती नजर आएंगी। भारती सिंह भी आज मीका के स्वयंवर में रंग जमाने को  तैयार हैं।
विज्ञापन

3 of 4
भारती सिंह - फोटो : insta
भारती सिंह ने आज अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह गुलाबी रंग के जयपुरी स्टाइल लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में हैवी नेकलेस के साथ ही मैचिंग झुमके और माथे पर टीका टीका पहना है। बालों का बन बनाकर गजरा भी लगाया है। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद फैंस जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
भारती सिंह - फोटो : insta
अपनी कॉमेडी से सबको लोटपोट कर देने वाली भारती सिंह लेटेस्ट तस्वीरों में शोख अंदाज में नजर आ रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'परम सुंदरी'। इसी तरह दूसरे प्रशंसक ने लिखा- 'वाह मैम क्या क्यूट पिक और अच्छी ड्रेस आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं भारती मैम लव यू' । इसके अलावा बाकी फैंस भी इसी तरह से दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ प्यार की बरसात करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें