सिलसिला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिलसिला
शायद इस तरह के रिश्तों को दिखाने वाली सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक है सिलसिला। स्वर्गीय यश चोपड़ा द्वारा बनाई गई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, संजीव कुमार और शशि कपूर ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। साल 1981 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ का रेखा के साथ अफेयर दिखाया गया था, जबकि अमिताभ की शादी को 7 साल हो चुके हैं।