फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversies: आदित्य पंचोली का विवादों से है गहरा नाता, कंगना के साथ मारपीट तो कभी लगा गर्लफ्रेंड की नौकरानी संग रेप का आरोप

Thu, 10 Feb 2022 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आदित्य पंचोली
बॉलीवुड फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने वाले आदित्य पंचोली का विवादों सो पुराना नाता रहा है। एक बार फिर फिल्म निर्माता सैम फर्नांडिस ने आदित्य पंचोली पर एक होटल में उन्हें गाली देने, धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। आदित्य पंचोली अक्सर गलत कारणों से सुर्खियां बटोरते हैं। इनमें कथित तौर पर झगड़े करना और विवादास्पद बयान देना शामिल है। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़े कुछ चर्चित विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आदित्य पंचोली, कंगना रनौत - फोटो : social media
कंगना से अफेयर
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रणौत जिस समय इंडस्ट्री में अपने करियर को स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही थीं उस समय उनके कथित तौर पर आदित्य पंचोली के साथ रिश्ते में होने की बात सामने आई थी। यह विवाद एक बार फिर तब गरमा गया था, जब कंगना ने बताया था कि कैसे आदित्य ने उनके सिर पर मारकर उनका शारीरिक शोषण किया था। इस पर अभिनेता ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
आदित्य पंचोली - फोटो : gg
पब विवाद
साल 2015 में आदित्य पर जुहू के एक पब के बाउंसर के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप लगा था। बताया जाता है कि उस समय आदित्य पंचोली नशे में धुत्त थे। यह विवाद पब में उनके पसंद के गाने बजवाने से शुरू हुआ था। पंचोली को पुलिस ने आपराधिक धमकी, सार्वजनिक उपद्रव, शांति भंग और हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था।

4 of 6
आदित्य पंचोली - फोटो : Social Media
जिया खान सुसाइड केस 
अपने बॉलीवुड डेब्यू से ठीक पहले, आदित्य के बेटे सूरज पंचोली पर दिवंगत अभिनेत्री जिया खान को आत्महत्या के लिए उक्साने का आरोप लगा था। गौरतलब है कि सूरज और जिया खान डेट कर रहे थे। उस समय आदित्य पंचोली से मीडिया रिपोर्ट्स ने सवाल किए तो इसपर आदित्य ने गुस्साकर एक महिला पत्रकार के साथ बदसलूकी करते हुए दरवाजा बंद कर दिया था, इस दौरान उस महिला पत्रकार को चोटें भी आई थीं।

 
विज्ञापन

5 of 6
आदित्य पंचोली
पड़ोसी के साथ विवाद
आदित्य पंचोली पर साल 2013 में अपने पड़ोसी के साथ लड़ाई करने और मारपीट करने का आरोप लगा था। पड़ोसी से उनकी लड़ाई पड़ोसी के घर हो रहे कंस्ट्रक्शन के चलते हुई थी। घटना के सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को लिया गया था, जिसमें अभिनेता उस व्यक्ति को कॉलर से पकड़कर मार रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आदित्य पंचोली - फोटो : फाइल फोटो (एएनआई)
पूजा बेदी की नौकरानी के साथ रेप
अभिनेता आदित्य पंचोली एक समय अभिनेत्री पूजा बेदी को डेट कर रहे थे। इसी दौरान उनपर 15 साल की नौकरानी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था। अभिनेता ने बार-बार दावा किया कि यह सहमति से किया गया सेक्स था, लेकिन बाद में उन्हें दोषी साबित कर दिया गया। आरोप सही साबित होने पर पूजा ने आखिरकार उनसे अपना रिश्ता तोड़ लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें