फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2021 का ऐसा बन रहा फिल्मी कैलेंडर, इन फिल्मों ने अभी से बुक कर लिए राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहार

Mon, 17 Aug 2020 12:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मैदान, कूली नं. 1, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
साल का आठवां महीना भी आधा बीत चुका है, बाकी के बचे चार महीनों में भी सिनेमाघर कब खुलेंगे, किसी को कुछ नहीं पता। हां, फिल्म निर्माताओं को ये आस जरूर है कि शायद दशहरा तक सरकार सिनेमाघर खोलने की इजाजत दे दे। दर्शकों को वापस सिनेमाघरों तक लाने की तैयारियां अंदरखाने चल रही हैं। लेकिन, सच ये भी है इस उहापोह से बचने के लिए तमाम निर्माताओं ने अपनी फिल्में अगले साल के लिए खिसका दी हैं। आइए आपको बताते हैं कि नई हिंदी फिल्मों का फिल्मी कैलेंडर आने वाले दिनों में कैसा होने वाला है?
विज्ञापन

2 of 8
83 और सूर्यवंशी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बात करते हैं इस साल रिलीज हो सकने वाली फिल्मों की। रिलायंस एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी रोहित शेट्टी पिक्चर्स की फिल्म 'सूर्यवंशी' से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होने के आसार बन जाएंगे। 'सूर्यवंशी' की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में माहौल बनाने की कोशिशें भी होंगी लेकिन, दर्शकों को सिनेमाघरों तक वापस लाना आसान नहीं होगा। 'सूर्यवंशी' के बाद जिस दूसरी फिल्म की रिलीज इसी साल हो सकने की उम्मीद अब भी बनी हुई है, वह है रणबीर कपूर और दीपिका की फिल्म '83'।
विज्ञापन

3 of 8
Coolie No 1 - फोटो : instagram
अब चलते हैं अगले साल की तरफ। तब तक शायद कोरोना से मुकाबले की वैक्सीन भी आ जाएगी और नहीं भी आई तो तब तक देश में ज्यादातर लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज बन चुकी होंगी। कोरोना पर नजर रखने वालों ने ये मानना शुरू कर दिया है कि देश में तमाम ऐसे लोग हैं जिनको कोरोना होकर ठीक हो चुका है और उन्हें पता भी नहीं चला। बिना लक्षणों वाले इन लोगों से ही कोरोनो को मात मिलने की उम्मीद है। और, इन नए हालात में जो रही पिक्चर 1 जनवरी 2021 को रिलीज होने की तैयारी में हैं, उसका नाम है कुली नंबर वन। निर्देशक डेविड धवन और लीड कलाकार वरुण धवन व सारा अली खान।

4 of 8
अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'बेलबॉटम' को रिलीज करने के लिए अभी से 2 अप्रैल 2021 की तारीख बुक कर रखी है। वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए यूनाइटेड किंगडम के लिए रवाना हो चुके हैं। वहां पर फिल्म शुरू से आखिर तक शूट होगी और सभी कलाकार और कर्मचारी फिल्म की पूरी शूटिंग खत्म करके ही वापस लौटेंगे। यह फिल्म 80 के दशक की कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है जिसमें अक्षय के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी दिखेंगी।
विज्ञापन

5 of 8
राधे - फोटो : amar ujala, mumbai
साल 2021 में ईद 12 या 13 मई को होने की उम्मीद है और इस तारीख के लिए अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' को ला सकते हैं। इस फिल्म की मात्र 10 से 12 दिन की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम होना है। फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मई में ईद के बाद अगले साल जिस बड़ी फिल्म की रिलीज की तारीख अभी से तय हो गई है वह अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान'। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने इस फिल्म के इस साल का पूरा शूटिंग शेड्यूल कैंसिल कर दिया है। साथ ही,  इस फिल्म को अगले साल स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज करना तय किया है। यह एक बायोग्राफी फिल्म है जिसमें अजय जाने माने फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
Laal Singh Chaddha song Jugnu - फोटो : amar ujala
अगले साल की क्रिसमस की तारीख भी आमिर खान ने अपनी अधूरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए अभी से ब्लॉक कर ली है। हाल ही में उनकी कुछ फोटो तुर्की में जगह तलाशते हुए सामने आई थीं। लेकिन अब समझा जा रहा है कि आमिर भी अपनी फिल्म की शूटिंग देश में ही करने की योजना बना रहे हैं। उनकी इस फिल्म में पैसा वॉयकॉम 18 लगा रही है, और इस कंपनी के जल्द ही सोनी के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की खबरें सामने आने लगी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
brahmastra
एक और मल्टीस्टारर फिल्म पर भी सबकी निगाहें लगी हुई हैं जिसका नाम है 'ब्रह्मास्त्र'। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नागार्जुन अक्कीनेनी की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होना तय हुई थी। लेकिन एक तो अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है दूसरे अभी फिल्म का पैचवर्क भी बाकी है। फिल्म के वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स का काम हालांकि विदेश में जारी है, लेकिन इस फिल्म के अगले साल ही रिलीज होने की संभावना ज्यादा है।

पढ़ें: सारा अली खान ने किया 'अब्बा' को बर्थडे विश, सैफ के साथ साझा की बचपन की प्यारी तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें