नेम, फेम और ग्लैमर से भरी मनोरंजन जगत की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध भरी दिखती है, अंदर से उतनी ही काली होती है। चमक- धमक वाली इस दुनिया में ऐसे कई राज दफन है, जिन्हें बाहर आने का शायद ही कभी मौका मिला हो। हालांकि बीते कई वर्षों में इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जो फिल्मी दुनिया के काले सच को दर्शाती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी कई फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देख आप ग्लैमर वर्ल्ड और इसके सच से रूबरू हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद फिल्म जगत पर बनी ऐसी कुछ फिल्मों के बारे में-
हीरोइन
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘हीरोइन’ एक सफल अभिनेत्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना माही अरोड़ा के किरदार में नजर आईं, जो एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो सफलता के शिखर तक पहुंचने के बाद अपने निर्णयों की वजह से नीचे आ गिरती हैं। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, संजय सुरी, दिव्या दत्ता, मुग्धा गोडसे और शाहाना गोस्वामी भी नजर आए हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।