फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films On Books: नामचीन लेखकों की किताबों से ली गई है इन फिल्मों की कहानी, बॉक्स ऑफिस पर मचा चुकी हैं गदर

Sun, 04 Feb 2024 12:46 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों की कहानी नामचीन लेखकों की किताबों से ली गई है। वहीं, इन फिल्मों को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया है। 
 
विज्ञापन
1 of 7
किताबोंं पर बनीं फिल्में - फोटो : अमर उजाला
मॉर्डन युग में किताबों को पढ़ने का जज्बा कम होता नजर आ रहा है। पाठक भी अब दर्शक बनते जा रहे हैं। यानी कि चीजों को देखकर समझने की विशेषता पर खासा जोर दिया जा रहा है। यूं तो किताब पढ़ने का अलग ही मजा है, लेकिन भागती-दौड़ती जिंदगी में नियमित रूप से इसे पढ़ना मुमकिन नहीं हो पाता है। हालांकि, कुछ किताबों की कहानियां ऐसी हैं, जिसने पाठकों के दिलों पर राज किया है। इतना ही नहीं इन्हें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे फिल्मों का भी रूप दिया गया है। आइए इस लेख में किताबों से ली गई फिल्मों की कहानियों पर गौर फरमा लेते हैं-
विज्ञापन

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'ओमकारा' की कहानी मशहूर नॉवेल से ली गई है। करीना कपूर, अजय देवगन और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विशाल भारद्वाज की यह फिल्म शेक्सपियर के नॉवेल 'ओथेलो' का आधुनिक रूपांतरण है।
विज्ञापन

अपने समय की सुपरहिट फिल्मों में शुमार ‘देवदास’की कहानी शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कालाकार नजर आए थे। संजय लीला भंसाली की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। 
 

Multi-starrer Films: इन मल्टीस्टारर फिल्मों का दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

चेतन भगत की चर्चित किताबों पर कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। इन्हीं में एक नाम साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म '2 स्टेट्स' का भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो दो अलग-अलग कल्चर वाले परिवार से आते हैं। मूवी बड़े पर्दे पर एक बड़ी हिट रही थी। 

Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर फैलाने के आरोप में पूनम पांडेय पर एफआईआर, मैनेजर निकिता के खिलाफ भी मामला दर्ज
विज्ञापन

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'काय पो छे' उस साल की बड़ी हिट में से एक रही थी। इस फिल्म से ही सुशांत सिंह राजपूत को असल पहचान मिली थी। फिल्म तीन दोस्तों की कहानी पर आधारित है। 'काय पो छे' की कहानी भी चेतन भगत की नॉवेल 'द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ' पर आधारित है। 

100 Days of 12th Fail: राजू हिरानी के इस करतब ने हिट कराई विधु की फिल्म, इतनी बार लिखी गई, पढ़कर चौंक जाएंगे
विज्ञापन

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म '3 इडियट्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे। इस फिल्म में आमिर के साथ शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की थी। मूवी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म की कहानी चेतन भगत की पुस्तक 'फाइव प्वाइंट समवन' से ली गई है। फिल्म में कॉलेज की कॉमेडी से लेकर पढ़ाई और करियर के प्रेशर को झेल रहे स्टूडेंट्स की लाइफ को बेहतर तरीके से दिखाया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज आज भी है। 

Serial Killer Movies: सीरियल किलर बन इन सितारों ने दर्शकों को खूब डराया, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' दर्शकों समेत समीक्षकों का भी दिल जीतने में सफल रही थी। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और तब्बू मुख्य भूमिका में थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। वहीं, इसकी कहानी विलियम शेक्सपियर की नॉवेल 'हेमलेट' से ली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें