वेलकम टू द जंगल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेलकम टू द जंगल
साल 2007 में रिलीज हुई वेलकम बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इसके दूसरे भाग में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम नजर आए थे। हालांकि तीसरे भाग में खिलाड़ी कुमार की वापसी हो चुकी है। उनके अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, लारा दत्ता, दिशा पटानी और रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म को दिसंबर, 2024 में रिलीज करने की तैयारी है। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।